FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल और ग्रुप्स की लिस्ट, नोट करें मैचों की तारीखें
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल और 12 ग्रुप्स की लिस्ट, नोट करें मैचों की तारीखें
FIFA World Cup 2026: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों का इंतजार खत्म करते हुए इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज आगामी 11 जून 2026 से होने जा रहा है। इस बार का विश्व कप बेहद खास और ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। अमेरिका (USA), कनाडा और मैक्सिको के बेहतरीन स्टेडियमों में यह पूरा टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट का रोमांच दोगुना करने के लिए कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा गया है। करीब 39 दिनों तक चलने वाले इस फुटबॉल उत्सव में कुल 104 हाई-वोल्टेज मैच खेले जाएंगे और इसका ग्रैंड फिनाले 19 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। अगर आप भी मेसी, रोनाल्डो, नेमार और एम्बाप्पे जैसी दिग्गज टीमों के मुकाबलों को मिस नहीं करना चाहते, तो अभी से इस पूरे शेड्यूल और ग्रुप्स की लिस्ट को नोट कर लीजिए।
FIFA World Cup 2026: तीन देशों में मचेगा धमाल, जानें उद्घाटन और फाइनल की तारीख
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला ओपनिंग मैच 11 जून को मैक्सिको के ऐतिहासिक मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मेजबान टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं, दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें 19 जुलाई पर टिकी हैं, जब इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
इस बार टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी गई है। सभी टीमों को ग्रुप A से लेकर ग्रुप L तक कुल 12 ग्रुप्स में डिवाइड किया गया है। हर ग्रुप में 4-4 टीमों को रखा गया है। ग्रुप स्टेज के दौरान हर टीम को अपनी साख बचाने और नॉकआउट राउंड में जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।
FIFA World Cup 2026: जानिए कौन सी टीम है किस ग्रुप में?
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी 12 ग्रुप्स और उनमें शामिल टीमों की स्थिति पर एक नजर डालना बेहद जरूरी है:
-
ग्रुप A: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य
-
ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया हर्ज़ेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
-
ग्रुप C: ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड
-
ग्रुप D: अमेरिका (USA), ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्किए
-
ग्रुप E: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ
-
ग्रुप F: नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
-
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
-
ग्रुप H: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
-
ग्रुप I: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, इराक
-
ग्रुप J: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन
-
ग्रुप K: पुर्तगाल, कोलंबिया, उज़्बेकिस्तान, जमैका (नोट: मूल शेड्यूल में कांगो DR भी शामिल है)
-
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
FIFA World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल: कब और कहां होंगे मैच?
फुटबॉल के इस महाकुंभ में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों की तारीखें और वेन्यू की पूरी डिटेल नीचे दी गई है:
शुरुआती मुकाबले (11 जून से 15 जून)
गुरुवार, 11 जून 2026
-
मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका – ग्रुप A (मेक्सिको सिटी स्टेडियम)
-
कोरिया रिपब्लिक बनाम चेकिया – ग्रुप A (एस्टाडियो ग्वाडलहारा)
शुक्रवार, 12 जून 2026
-
कनाडा बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना – ग्रुप B (टोरंटो स्टेडियम)
-
USA बनाम पैराग्वे – ग्रुप D (लॉस एंजिल्स स्टेडियम)
शनिवार, 13 जून 2026
-
हैती बनाम स्कॉटलैंड – ग्रुप C (बोस्टन स्टेडियम)
-
ऑस्ट्रेलिया बनाम तुर्किये – ग्रुप D (BC प्लेस वैंकूवर)
-
ब्राज़ील बनाम मोरक्को – ग्रुप C (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम)
-
कतर बनाम स्विट्जरलैंड – ग्रुप B (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम)
रविवार, 14 जून 2026
-
कोटे डी आइवर बनाम इक्वाडोर – ग्रुप E (फिलाडेल्फिया स्टेडियम)
-
जर्मनी बनाम कुराकाओ – ग्रुप E (ह्यूस्टन स्टेडियम)
-
नीदरलैंड बनाम जापान – ग्रुप F (डलास स्टेडियम)
-
स्वीडन बनाम ट्यूनीशिया – ग्रुप F (एस्टाडियो मॉन्टेरी)
सोमवार, 15 जून 2026
-
सऊदी अरब बनाम उरुग्वे – ग्रुप H (मियामी स्टेडियम)
-
स्पेन बनाम काबो वर्डे – ग्रुप H (अटलांटा स्टेडियम)
-
IR ईरान बनाम न्यूज़ीलैंड – ग्रुप G (लॉस एंजिल्स स्टेडियम)
-
बेल्जियम बनाम मिस्र – ग्रुप G (sसिएटल स्टेडियम)
ग्रुप स्टेज के रोमांचक मैच (16 जून से 21 जून)
महामुकाबलों का रोमांच: “16 जून से टूर्नामेंट की कुछ सबसे पसंदीदा टीमें जैसे फ्रांस, अर्जेंटीना, इंग्लैंड और पुर्तगाल मैदान पर उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का पहला मैच 16 जून को कैनसस सिटी में खेला जाएगा।”
मंगलवार, 16 जून 2026
-
फ्रांस बनाम सेनेगल – ग्रुप I (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम)
-
इराक बनाम नॉर्वे – ग्रुप I (बोस्टन स्टेडियम)
-
अर्जेंटीना बनाम अल्जीरिया – ग्रुप J (कैनसस सिटी स्टेडियम)
-
ऑस्ट्रिया बनाम जॉर्डन – ग्रुप J (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम)
बुधवार, 17 जून 2026
-
घाना बनाम पनामा – ग्रुप L (टोरंटो स्टेडियम)
-
इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया – ग्रुप L (डलास स्टेडियम)
-
पुर्तगाल बनाम कांगो DR – ग्रुप K (ह्यूस्टन स्टेडियम)
-
उज़्बेकिस्तान बनाम कोलंबिया – group K (मेक्सिको सिटी स्टेडियम)
गुरुवार, 18 जून 2026
-
चेकिया बनाम साउथ अफ्रीका – ग्रुप A (अटलांटा स्टेडियम)
-
स्विट्जरलैंड बनाम बोस्निया और हर्जेगोविना – ग्रुप B (लॉस एंजिल्स स्टेडियम)
-
कनाडा बनाम कतर – ग्रुप B (BC प्लेस वैंकूवर)
-
मेक्सिको बनाम कोरिया रिपब्लिक – ग्रुप A (एस्टाडियो ग्वाडलहारा)
शुक्रवार, 19 जून 2026
-
ब्राजील बनाम हैती – ग्रुप C (फिलाडेल्फिया स्टेडियम)
-
स्कॉटलैंड बनाम मोरक्को – ग्रुप C (बोस्टन स्टेडियम)
-
तुर्की बनाम पैराग्वे – ग्रुप D (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम)
-
USA बनाम ऑस्ट्रेलिया – ग्रुप D (सिएटल स्टेडियम)
शनिवार, 20 जून 2026
-
जर्मनी बनाम कोटे डी आइवर – ग्रुप E (टोरंटो स्टेडियम)
-
इक्वाडोर बनाम कुराकाओ – ग्रुप E (कैनसस सिटी स्टेडियम)
-
नीदरलैंड बनाम स्वीडन – ग्रुप F (ह्यूस्टन स्टेडियम)
-
ट्यूनीशिया बनाम जापान – ग्रुप F (एस्टाडियो मॉन्टेरी)
रविवार, 21 जून 2026
-
उरुग्वे बनाम काबो वर्डे – ग्रुप H (मियामी स्टेडियम)
-
स्पेन बनाम सऊदी अरब – group H (अटलांटा स्टेडियम)
-
बेल्जियम बनाम IR ईरान – ग्रुप G (लॉस एंजिल्स स्टेडियम)
-
न्यूज़ीलैंड बनाम मिस्र – ग्रुप G (BC प्लेस वैंकूवर)
ग्रुप स्टेज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले (22 जून से 27 जून)
सोमवार, 22 जून 2026
-
नॉर्वे बनाम सेनेगल – ग्रुप I (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम)
-
फ्रांस बनाम इराक – ग्रुप I (फिलाडेल्फिया स्टेडियम)
-
अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रिया – ग्रुप J (डलास स्टेडियम)
-
जॉर्डन बनाम अल्जीरिया – ग्रुप J (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम)
मंगलवार, 23 जून 2026
-
इंग्लैंड बनाम घाना – ग्रुप L (बोस्टन स्टेडियम)
-
पनामा बनाम क्रोएशिया – ग्रुप L (टोरंटो स्टेडियम)
-
पुर्तगाल बनाम उज़्बेकिस्तान – ग्रुप K (ह्यूस्टन स्टेडियम)
-
कोलंबिया बनाम कांगो DR – ग्रुप K (एस्टाडियो ग्वाडलहारा)
बुधवार, 24 जून 2026
-
स्कॉटलैंड बनाम ब्राज़ील – ग्रुप C (मियामी स्टेडियम)
-
मोरक्को बनाम हैती – ग्रुप C (अटलांटा स्टेडियम)
-
स्विट्जरलैंड बनामनाडा – ग्रुप B (BC प्लेस वैंकूवर)
-
बोस्निया और हर्जेगोविना बनाम कतर – ग्रुप B (सिएटल स्टेडियम)
-
चेकिया बनाम मेक्सिको – ग्रुप A (मेक्सिको सिटी स्टेडियम)
-
साउथ अफ्रीका बनाम कोरिया रिपब्लिक – ग्रुप A (एस्टाडियो मॉन्टेरी)
गुरुवार, 25 जून 2026
-
कुराकाओ बनाम कोटे डी आइवर – ग्रुप E (फिलाडेल्फिया स्टेडियम)
-
इक्वाडोर बनाम जर्मनी – ग्रुप E (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम)
-
जापान बनाम स्वीडन – ग्रुप F (डलास स्टेडियम)
-
ट्यूनीशिया बनाम नीदरलैंड्स – ग्रुप F (कैनसस सिटी स्टेडियम)
-
तुर्की बनाम USA – ग्रुप D (लॉस एंजिल्स स्टेडियम)
-
पैराग्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया – ग्रुप D (सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम)
शुक्रवार, 26 जून 2026
-
नॉर्वे बनाम फ्रांस – ग्रुप I (बोस्टन स्टेडियम)
-
सेनेगल बनाम इराक – ग्रुप I (टोरंटो स्टेडियम)
-
इजिप्ट बनाम IR ईरान – ग्रुप G (sसिएटल स्टेडियम)
-
न्यूज़ीलैंड बनाम बेल्जियम – ग्रुप G (BC प्लेस वैंकूवर)
-
काबो वर्डे बनाम सऊदी अरब – ग्रुप H (ह्यूस्टन स्टेडियम)
-
उरुग्वे बनाम स्पेन – ग्रुप H (एस्टाडियो ग्वाडलहारा)
शनिवार, 27 जून 2026
-
पनामा बनाम इंग्लैंड – ग्रुप L (न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम)
-
क्रोएशिया बनाम घाना – ग्रुप L (फिलाडेल्फिया स्टेडियम)
-
अल्जीरिया बनाम ऑस्ट्रिया – ग्रुप J (कैनसस सिटी स्टेडियम)
-
जॉर्डन बनाम अर्जेंटीना – ग्रुप J (डलास स्टेडियम)
-
कोलंबिया बनाम पुर्तगाल – ग्रुप K (मियामी स्टेडियम)
-
कांगो DR बनाम उज़्बेकिस्तान – ग्रुप K (अटलांटा स्टेडियम)
FIFA World Cup 2026 : निष्कर्ष
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का यह पूरा फॉर्मेट और शेड्यूल साफ करता है कि इस बार फैंस को फुटबॉल का ऐसा रोमांच देखने को मिलेगा जो पहले कभी नहीं मिला। 48 टीमों के आ जाने से इस बार नॉकआउट की रेस और भी ज्यादा मुश्किल और दिलचस्प हो गई है। अब देखना यह होगा कि क्या अर्जेंटीना अपने खिताब को बचा पाती है या फिर ब्राजील, फ्रांस या जर्मनी जैसी दिग्गज टीमें बाजी मार ले जाती हैं। आप भी अपनी पसंदीदा टीम के मैचों के अनुसार टीवी और स्ट्रीमिंग का शेड्यूल सेट कर लीजिए!
Read More Here:-
- आम खाने से पहले पानी में भिगोना क्यों जरूरी? एक्सपर्ट्स के अनुसार 1-2 घंटे की यह आदत कम कर सकती है कीटनाशकों का असर
- Tvisha Death Case: पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और बेटे समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
- Omega-3 Benefits: डायबिटीज और दिल की बीमारियों को जड़ से रोक सकता है ओमेगा-3, नई रिसर्च में बड़ा खुलासा
- Mohanlal Organic Farm: आधे एकड़ में बसाई जैविक खेती की हरी-भरी दुनिया, लॉकडाउन में ऑर्गेनिक फार्मिंग बना जुनून; फैंस को दे रहे प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा