अब आपका भी घर खरीदने का सपना होगा पूरा, ये पांच बैंक दे रहे हैं, किफायती दरों पर ब्याज

0

Cheap Home Loans: घर खरीदना किसी भी इंसान की जिंदगी का अहम सपना होता हैं। जिसके लिए वह दिनरात मेहनत करता है। घर छोटा हो या बड़ा। अपना घर आपको जिंदगी का असली सुकून देता हैं। इसलिए यदि आप भी अपना घर खरीदना चाह रहे हैं। तो आपका यह सपना जल्द ही पूरा कर लेने का आपके पास सुनहरा मौका हैं। क्योंकि देश के कई प्रमुख बड़े बैंक घर खरीदने वालों को सस्ती ब्याज दरों पर होम लोन की सुविधा प्रदान करते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे उन प्रमुख बैंकों के बारे में जो आपको सस्ती दरों पर होम लोन उपलब्ध करवातें हैं।

HDFC Bank: HDFC प्राइवेट सैक्टर का प्रमुख बैंक है। एचडीएफसी बैंक अभी सबसे सस्ता होम लोन ग्राहकों को दे रहा है। इस बैंक के होम लोन की ब्याज दरें महज 8.45 फीसदी से शुरू होती हैं। और 9.85 फीसदी तक हैं।

IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक भी सस्ती दरों को होम लोन उपलब्ध करवा रहा हैं। जिसकी ब्याज दरें 8.5 फीसदी से शुरू होकर 9.75 फीसदी के बीच हैं।

Indian Bank: इंडियन बैंक भी होम लोन पर 8.5 फीसदी की शुरुआती ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहा है। इस बैंक के होम लोन की अधिकतम ब्याज दरें 9.9 फीसदी है।

Punjab National Bank: पंजाब नैशनल बैंक भारत में सरकारी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक हैं। जिसकी ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरु होती हैं। पीएनबी की अधिकतम ब्याज दर 9.45 फीसदी है।

Bank Of Maharashtra: इस बैंक का मुख्य आधारित क्षेत्र महाराष्ट्र ही हैं। लेकिन इसकी शाखाएं पूरे देश में मौजूद हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के होम लोन की निम्नतम ब्याज दरें 8.6 फीसदी से शुरू होकर अधिकतम 10.3 फीसदी तक हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.