इन 4 तरीकों से बालों पर लगाएंगे मुल्तानी मिट्टी, तो मजबूत बनेंगे बाल

0

भारत में सदियों से मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। कोई मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाता है, तो कोई बालों पर लगाना भी पसंद करता है। मुल्तानी मिट्टी एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका उपयोग बालों और त्वचा की देखभाल के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद गुण बालों की डीप कंडीशनिंग करते हैं। साथ ही, मुल्तानी मिट्टी डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता है। यह सीबम के उत्पादन को कम कर, बालों की चिपचिपाहट को दूर करने में मदद करता है। आप अपने बालों को मजबूत और लंबे बनाने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, कैसे-
1. मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर लगाएं
आप मुल्तानी मिट्टी में दही मिलाकर अपने बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 5-6 चम्मच दही मिलाएं। मुल्तानी मिट्टी पिघल जाए, तो इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इससे सिर को ठंडक मिलेगी। रूसी और डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, बालों मजबूत, लंबे और घने भी बनेंगे।

2. मुल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाएं
मुल्तानी मिट्टी मे शहद मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। जिन लोगों के बाल रूखे और बेजान हैं, उनके लिए मुल्तानी मिट्टी और शहद का पेस्ट फायदेमंद होता है। शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को मुलायम और कोमल बनाते हैं। मुल्तानी मिट्टी और शहद बालों के साथ ही स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।

3. मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर लगाएं
बालों की चमक बढ़ाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर अपने बालों पर पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिक्स करें। अब इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। इससे बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। साथ ही, डैमेज बाल रिपेयर भी होते हैं।

4. मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा मिक्स करके लगाएं
अगर आपके घर पर एलोवेरा का प्लांट है, तो आप मुल्तानी मिट्टी में एलोवेरा जेल मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं। गर्मियों में इन दोनों को मिक्स करके लगाना काफी फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा को बालों पर मिक्स करके लगाने से हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनते हैं। इससे बालों मजबूत बनते हैं और हेयर ग्रोथ तेज होती है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.