प्रियंका गांधी ने विपक्ष पर किया हमला, रायबरेली में कही ये बात

0

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के बाद अब प्रक्रिया चौथे चरण की ओर बढ़ गई है. सभी पार्टियां चौथे चरण के मतदान के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है. लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियों अपना दमखम दिखाने में पीछे नहीं है रही हैं. इसी बीच आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीट रायबरेली पहुंची इस दौरान उन्होंने सत्ता पक्ष पर जमकर निशाना साधा.

क्या बोली प्रियंका

उन्होंने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा की उन दोनो ने ऐसा सोचा भी नही होगा की देश की कोई सरकार उन्हे देशद्रोही बुलाएगी. प्रियंका ने आगे कहा कि ”महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और हमारे तमाम महापुरुषों ने आंदोलन किया, ताकि जनता के अधिकार मजबूत हों. वे सोच भी नहीं सकते थे कि एक ऐसी सरकार आएगी जो उन्हीं को देशद्रोही कहते हुए ये कहेगी कि हमें 400 सीट दे दो तो हम संविधान बदल देंगे. वे सोच भी नहीं सकते थे कि हमारी जनता को कमजोर करने की कोशिश खुद सरकार करेगी.”

राहुल लड़ रहे चुनाव

बता दें रायबरेली से राहुल गांधी ने पर्चा भरा है. कांग्रेस पार्टी की ओर से वो उम्मीदवार बनाए गए है. हालाकि पहले ऐसी चर्चा थी की प्रियंका गांधी इस सीट से चुनाव लड़ सकती है लेकिन राहुल के नाम के साथ ही ये सब कयास बन कर रह गया. अब देखने वाली बात ये होगी की क्या राहुल गांधी कांग्रेस की इस परंपरागत सीट को बचा पाते है या नहीं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.