प्रधानमंत्री आवास पर नो फ्लाइंग जोन में नजर आया संदिग्ध ड्रोन सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री आवास पर नो फ्लाइंग जोन में नजर आया संदिग्ध ड्रोन सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम

0

 

 

 

 

PM Residence Drone News: दिल्ली पुलिस को प्रधानमंत्री आवास के नो फ्लाइंग जोन एरिया में एक ड्रोन के आसमान में उड़ने की सूचना मिली. जिसके पश्चात दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा की विशेष निगरानी के पुख्ता इंतजामों के अलर्ट पर रखा। सोमवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर एसपीजी (SPG) ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और मामले की जानकारी दी. लेकिन काफी देर मशक्कत के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा. मामले में अभी जांच चल रही है।

 

प्रधानमंत्री आवास के दायरे में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) को आज सुबह नो फ्लाइंग जोन में एक अज्ञात ड्रोन के उड़ने की खबर मिली। दिल्ली पुलिस ने बताया एनडीडी (NDD) कंट्रोल रूम को प्रधामनंत्री आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी. इसके तहत आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई। लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली. मामले की जांच के लिए हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (ATC) से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 

सूचना सामने आने के पश्चात दिल्ली के सात लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। जिससे किसी भी तरीके की संदिग्ध गतिविधियों पर बारिकी से नजर रखी जा सकें।

 

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.