रोज भीगे हुए काजू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

0

Soaked Cashews: काजू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पॉलीफेनोल्स और कैरोटेनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा, काजू में फाइबर, आयरन, हेल्दी फैट और विटामिन बी6 भी पाए जाते हैं। रोजाना काजू खाने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। साथ ही, इसमें मौजूद फाइबर आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। अधिकतर लोग काजू का सेवन भूनकर स्नैक्स के रूप में करते हैं। आप चाहें तो काजू को भिगोकर भी खा सकते हैं। जी हां, भीगे हुए काजू खाने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते हैं।

काजू भिगोकर खाने के फायदे- Soaked Cashew Benefits in Hindi

1. वेट लॉस में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोज सुबह भीगे हुए काजू का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, काजू में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन नियंत्रण में रहता है। साथ ही, फाइबर मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है, जिससे वजन कम होता है।
2. पित्त रोगियों के लिए लाभकारी
काजू की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में जब पित्त प्रकृति के लोग काजू का सेवन करते हैं, तो उनके शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। इससे उन्हें एसिडिटी और पेट में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में भीगे काजू का सेवन करना लाभकारी होता है। दरअसल, भीगे काजू की तासीर सामान्य हो जाती है। ऐसे में भीगे काजू पित्त प्रकृति के लोग भी खा सकते हैं।
3. पोषक तत्वों का अवशोषण
काजू में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। सभी लोगों का शरीर काजू में मौजूद पोषक तत्वों का अवशोषण नहीं कर पाता है। लेकिन अगर आप काजू को भिगोकर खाएंगे, तो शरीर उसके सभी पोषक तत्वों को आसानी अवशोषित कर लेता है। काजू खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन, जिंक और कैल्शियम मिलेगा।
4. हार्ट हेल्थ में सुधार होगा
काजू पोटैशियम से भरपूर होता है। काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं। रोजाना भीगे काजू खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।
भीगे काजू कैसे खाएं?
इसके लिए आप 4-5 काजू लें। रातभर के लिए इन्हें पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर खाली पेट भीगे काजू खा लें। इससे आपकी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। लेकिन अगर आपको काजू से एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.