दिल्ली से साक्षी की हत्या कर फ़रार हुआ साहिल गिरफ्तार, मर्डर केस में तीन बड़ी जानकारियां पढ़ें

0

अपराध के मामलों में दिल्ली आगे बढ़ रही है। आए दिन कोई हत्या या मर्डर की वारदात होती रहती है। ऐसा ही कुछ हुआ रविवार को दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में…जहां साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेराह हत्या कर दी थी। इस मामले मामले में आगे बात करें तो साक्षी की हत्या करने वाला साहिल पुलिस को गुमराह कर रहा है। साहिल कई सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। पुलिस साहिल की रिमांड की मांग करेगी।

सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद साहिल रिठाला गया, यहां उसने चाकू छिपाया और फिर बुलंदशहर रवाना हुआ। बुलंदशहर जाने के लिए उसने 2 बसें बदलीं। मर्डर के बाद ही उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। जबकि सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था।

साक्षी मर्डर केस में जो बड़ी जानकारियां मिली हैं चलिए वो बताते हैं…

1. साहिल एसी और फ्रिज मैकेनिक, पिता का नाम सरफराज
साहिल के मकान मालिक ने बताया कि उसके पिता का नाम सरफराज है और वह 2 साल से अपने परिवार के साथ बरवाला की जैन कालोनी में रह रहा था। साहिल फ्रिज और एसी सुधारने का काम करता था। उसे बुलंदशहर से सोमवार दोपहर 3 बजे उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया गया।

2. साहिल-साक्षी 3 साल से रिलेशनशिप में थे, साक्षी ने दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि साक्षी ने हाथ पर एक दूसरे लड़के के नाम का टैटू बनवाया था। वो पहले प्रवीण नाम के लड़के से रिलेशनशिप थी। दोनों का ब्रेकअप एक साल पहले हुआ। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई। कुछ समय पहले साक्षी फिर से प्रवीण से बात करने लगी थी।

3. दूसरे लड़के से बातचीत पर साहिल ने धमकी दी, साक्षी ने नकली बंदूक से डराया था
साहिल ने 4 दिन पहले साक्षी को धमकी दी थी कि वो किसी लड़के से बात न करें, लेकिन साक्षी नहीं मानी। बीते दिनों साक्षी ने खिलौने वाले बंदूक से साहिल को डराया था। साक्षी ने कहा था कि वह पुलिस में शिकायत कर देगी।

इंस्टाग्राम पर साहिल की पोस्ट- आतंक जरूरी है…BJP नेता ने पूछा- हाथ में कलावा कैसे
साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को शराब प्रेमी बताया है। डार्क लाइफ लवयू जैसी लाइन लिखी है। हुक्का पीने के वीडियोज पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में साहिल बोल रहा है- दुनिया चैन से नहीं जीने देती। आतंक फैलाना जरूरी है।

साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था, तब यह घटना पास लगे CCTV में कैप्चर हो गई। जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि साहिल ने साक्षी को 20 से ज्यादा बार चाकू मारा था, 6 बार उसके सिर पर पत्थर भी पटका था। कुछ लोगों ने साहिल को रोकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए। जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी अपनी दोस्त के बेटे के बर्थडे में जा रही थी। तभी साहिल ने उसे सड़क पर रोककर चाकू से वार करने शुरू कर दिए थे।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.