World Thyroid Day 2023: बहुत जल्दी थकते हैं आप? कहीं ये गंभीर बीमारी आपको भी तो नहीं

0

थायरॉयड का नाम सुनते ही लगता है यह कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, पर क्या वास्तव में ऐसा ही है? क्या आप जानते हैं कि थायरॉयड असल में कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह हमारे गले में मौजूद एक ग्रंथि है जो ऐसे आवश्यक हार्मोन्स रिलीज करती है जो शरीर में बड़ी आवश्यक भूमिका निभाते हैं। मेटाबॉलिज्म से लेकर शरीर के कई कार्यों को बेहतर तरीके से अनवरत होते रहने के लिए इसकी आवश्यकता होती है। तो अब सवाल उठता है कि जब ये शरीर के लिए इतनी आवश्यक है तो इसे विकार क्यों कहा जाता है?

असल में थायरॉयड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन के सामने की ओर स्थित होती है। थायरॉयड तब तक समस्याकारक नहीं है जब तक इसमें से होने वाला हार्मोनल रिलीज सामान्य रहता है। यह समस्या तब पैदा करती है जब हार्मोन्स का स्राव बहुत कम या ज्यादा हो जाता है। कई कारणों से लोगों में थायरॉयड विकार बढ़ते जा रहे हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 25 मई को वर्ल्ड थायरॉयड डे मनाया जाता है।

 

 

आइए इस समस्या के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं। थायरॉयड विकार ऐसी स्थितियां हैं जो थायरॉयड ग्रंथि को प्रभावित करती हैं, जिससे इससे स्रावित होने वाले हार्मोंन्स में दिक्कत आने लगती है। थायरॉयड ग्रंथि से जब थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन कम होने लगता है तो इसे हाइपोथायरायडिज्म कहा जाता है, वहीं अगर इसका उत्पादन आवश्यकता से अधिक होने लगे तो इसे हाइपरथायरायडिज्म की समस्या कहा जाता है। इन स्थितियों में, जब आपका थायरॉयड ठीक से काम नहीं करता है, तो यह आपके पूरे शरीर को प्रभावित कर सकती है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.