Indian Railways: प्रयागराज-हमसफर समेत 5 ट्रेनों में लीज पर मिलेगा पार्सल कोच, 17 नवंबर को ई-नीलामी
Indian Railways: रेलवे ने प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर समेत पांच ट्रेनों में पार्सल स्पेस लीज पर देने की योजना बनाई है। 17 नवंबर 2026 को प्रस्तावित ई-नीलामी के जरिए व्यापारी निर्धारित शर्तों के तहत माल ढुलाई के लिए जगह हासिल कर सकेंगे।