Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर सुबह से भीड़ जुटी, अभिजीत दीपके ने संबोधित किया, अन्ना हजारे मौन प्रदर्शन करेंगे

नीट विरोध प्रदर्शन जारी, अन्ना हजारे के मौन प्रदर्शन की घोषणा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

0

Jantar Mantar Protest: नीट (NEET) पेपर लीक और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर मंतर पर चल रहा विरोध-प्रदर्शन गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। राजधानी में सुरक्षा और प्रशासनिक पाबंदियों के बीच सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर युवाओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंच संभाला और वहां एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए आंदोलन को पूरी तरह अहिंसक और लोकतांत्रिक बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

इधर, आंदोलन को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहां सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में मौन प्रदर्शन की घोषणा की है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों की मांगों का समर्थन किया है।

Jantar Mantar Protest: सुबह से जंतर मंतर पर बढ़ी समर्थकों की चहल-पहल

गुरुवार सुबह से ही जंतर मंतर का माहौल काफी हलचल भरा रहा। बुधवार रात हुई झड़पों और तनाव के बाद भी सुबह-सुबह छात्रों और समर्थकों का पहुंचना जारी रहा। प्रदर्शन स्थल से सामने आए दृश्यों में आयोजक और युवा अनुशासित ढंग से नारेबाज़ी करते दिखे।

सीजेपी नेतृत्व ने मंच से बार-बार अपील की कि कोई भी उपद्रवियों के बहकावे में न आए। अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि उनका यह संघर्ष छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए है, जिसे हिंसा के जरिए भटकाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अन्ना हजारे का 2 घंटे का मौन प्रदर्शन

छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई से आहत ज्येष्ठ समाजसेवक अन्ना हजारे ने गुरुवार को दो घंटे के मौन प्रदर्शन का ऐलान किया है। वे अहिल्या नगर (अहमदनगर) स्थित वाडिया पार्क के गांधी स्मारक पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन धारण कर अपना विरोध जताएंगे।

इससे पूर्व अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर छात्रों की समस्याओं का संवाद के माध्यम से समाधान निकालने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की अपील की थी। अन्ना के इस कदम से केंद्र सरकार पर नैतिक दबाव और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशन दूसरे दिन भी प्रभावित

जंतर मंतर और केंद्रीय दिल्ली में सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लगातार दूसरे दिन करीब 16 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रखे हैं। इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सुप्रीम कोर्ट जैसे व्यस्त स्टेशन शामिल हैं।

मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, राहगीरों और आम यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जब तक प्रदर्शन स्थल और आसपास कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती, तब तक ये पाबंदियां एहतियातन लागू रहेंगी।

अनाम समर्थकों ने भेजा ऑनलाइन खाना और ड्रिंक्स

जंतर मंतर पर डटे छात्रों के समर्थन में देश के विभिन्न हिस्सों से आम नागरिक भी आगे आ रहे हैं। सुबह से ही प्रदर्शन स्थल पर कई डिलीवरी बॉय ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने के पैकेट, जूस और पानी की बोतलें लेकर पहुंचते दिखे।

गुमनाम दानदाताओं (Anonymous Donors) की ओर से आ रही इस सहायता की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इससे प्रदर्शनकारियों को काफी बल मिल रहा है और आंदोलनकारियों का कहना है कि यह देश का जन-समर्थन दर्शा रहा है।

घायल जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) देवेंद्र चंद्र श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार सुबह राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे। उन्होंने 22 जुलाई की रात टॉलस्टॉय मार्ग पर हुई हिंसा में घायल हुए दो एसीपी, दो इंस्पेक्टरों और जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अधिकारियों का कहना है कि उपद्रवियों द्वारा पुलिसबल पर जानबूझकर किए गए हमलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जा रहा है। हिंसा में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है।

अस्पताल से सोनम वांगचुक का अनशन जारी

लगातार भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का अनशन अभी भी जारी है। वांगचुक ने स्पष्ट कर रखा है कि यदि सरकार आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकियों को वापस लेने और भविष्य में बल प्रयोग न करने का लिखित आश्वासन देती है, तभी वे अनशन समाप्त करेंगे।

डॉ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके वाइटल्स (Vitals) की निगरानी कर रही है, क्योंकि अनशन की वजह से उनका वजन काफी गिर चुका है।

अभिजीत दीपके का शांति बनाए रखने का आह्वान

मंच से संबोधित करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधारों की मांग पर पार्टी पूरी तरह से अडिग है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाबलों को भी संयम बरतना चाहिए क्योंकि विरोध कर रहे युवा कोई अपराधी नहीं बल्कि देश के विद्यार्थी हैं।

दीपके ने आंदोलनकारियों से अपील की कि वे दिन-रात शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएं और किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधियों से दूर रहें।

बॉलीवड अभिनेता सलमान खान का समर्थन: ‘मुद्दे का राजनीतिकरण न हो’

फिल्म अभिनेता सलमान खान ने भी इस मामले में अपना बयान जारी कर छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पेपर लीक देश के भविष्य से जुड़ा एक बेहद गंभीर मुद्दा है और छात्रों ने इसके खिलाफ जो आवाज उठाई है वह काबुल-ए-तारीफ है।

हालांकि, उन्होंने प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने पर दुख व्यक्त किया और घायल पुलिसकर्मियों व छात्रों के प्रति संवेदना जताई। सलमान ने अपील की कि इस छात्र आंदोलन को कोई भी राजनीतिक रंग न दिया जाए और इसका पूरा श्रेय केवल देश के होनहार युवाओं को ही मिलना चाहिए।

Read More Here

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर प्रदर्शन के तीसरे दिन हिंसा, पुलिस पर पथराव और हमले में दो ACP समेत कई जवान घायल, पेपर लीक विवाद पर संसद से सड़क तक टकराव

Sawan Shivratri 2026: इन 4 चीजों का करें दान, भोलेनाथ की बरसेगी विशेष कृपा, ग्रह दोष भी होंगे दूर

Surya Gochar 2026: 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को मिल सकते हैं करियर, धन और मान-सम्मान के शुभ अवसर

ITR Filing 2026: क्या 31 जुलाई की आखिरी तारीख चूकने पर बदल सकते हैं फॉर्म? जानिए इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े जरूरी नियम

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.