‘दूल्हा कौन है…’ Kangana Ranaut ने गुपचुप कर ली शादी? गले में मंगलसूत्र-हाथों में हरी चूड़ियां पहने दिखीं एक्ट्रेस
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख फैंस हैरान, इंटरनेट पर छिड़ी शादी की बहस।
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ यानी कंगना रनौत एक बार फिर से जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद चारों तरफ उनकी शादी की अफवाहें उड़ने लगी हैं। इस वायरल क्लिप में कंगना रनौत पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। सबसे ज्यादा ध्यान उनके गले में सजे मंगलसूत्र और हाथों में पहनी हरी चूड़ियों ने खींचा है।
इस लुक को देखने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? पैपराजी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने इंटरनेट पर सस्पेंस बढ़ा दिया है।
Kangana Ranaut: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कंगना रनौत का नया वीडियो
दरअसल, एक मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना रनौत का एक ताजा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत अपने घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. वह भारी सुरक्षा और बॉडीगार्ड्स से घिरी हुई हैं और सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ रही हैं।
वीडियो में कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बेहद खूबसूरत सूट सेट पहना हुआ है। इस सिंपल और सोबर सूट के साथ उनके गले में चमचमाता हुआ मंगलसूत्र और कलाइयों में हरी चूड़ियां साफ दिखाई दे रही हैं। घर से बाहर निकलते समय जब पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की, तो कंगना ने कैमरों की तरफ देखकर कोई रिएक्शन नहीं दिया और वह चुपचाप अपनी कार में जाकर बैठ गईं।
फैंस ने कमेंट्स में पूछे सवाल: ‘क्या सच में हो गई शादी?’
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, कंगना रनौत के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बौछार कर दी। लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर कंगना रनौत का दूल्हा कौन है?
- एक यूजर ने हैरानी जताते हुए कमेंट में लिखा, “गले में मंगलसूत्र? क्या कंगना रनौत की सच में शादी हो गई है?”
- वहीं एक अन्य यूजर ने अंदाजा लगाते हुए लिखा, “शायद वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और यह उसी का गेटअप है.”
जहां एक तरफ कुछ लोग कंगना के इस लुक को देखकर उनकी सीक्रेट वेडिंग के कयास लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सिनेमा के जानकारों का कहना है कि यह उनकी आने वाली किसी नई फिल्म का सेट लुक हो सकता है। कुछ फैंस का यह भी दावा है कि कंगना रनौत का यह शादीशुदा अवतार उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु 3’ के लिए है, या फिर वह अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि इस सीक्वल को ‘क्वीन फॉरेवर’ नाम से बनाए जाने की चर्चा है।
क्या ‘क्वीन 2’ की शूटिंग कर रही हैं कंगना रनौत?
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत ने मुंबई में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क्वीन 2’ की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि राजनीति के मैदान में सक्रिय रूप से कदम रखने के बाद, बड़े पर्दे पर यह उनकी एक धमाकेदार और बड़ी वापसी होने वाली है. कंगना का यह शादीशुदा लुक इसी फिल्म के एक सीन का हिस्सा हो सकता है.
याद दिला दें कि कंगना रनौत की फिल्म ‘क्वीन’ साल 2014 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विकास बहल के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को कंगना के फिल्मी करियर की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में गिना जाता है. इस फिल्म में उन्होंने ‘रानी मेहरा’ का किरदार निभाया था, जो दिल्ली की एक सीधी-साधी लड़की होती है और उसका मंगेतर विजय (जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया था) शादी से ठीक एक दिन पहले शादी तोड़ देता है. इसके बाद रानी अकेले ही अपने हनीमून पर विदेश निकल जाती है.
Kangana Ranaut: राजनीति और बॉलीवुड दोनों को साथ संभाल रहीं ‘क्वीन’
कंगना रनौत अभिनय के साथ-साथ अब देश की सक्रिय राजनीति का भी एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं. उन्होंने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में आधिकारिक तौर पर राजनीति में प्रवेश किया था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर उन्होंने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
इस चुनाव में कंगना ने शानदार जीत हासिल की और सांसद बनीं। राजनीति में आने के बाद से वह अपने राजनीतिक कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अपने अभिनय के शौक को पीछे नहीं छोड़ा है और वह देश सेवा के साथ-साथ चुनिंदा और बेहतरीन फिल्म प्रोजेक्ट्स पर भी लगातार काम कर रही हैं।
कंगना रनौत के इस नए वीडियो ने फैंस को असमंजस में डाल दिया है। हालांकि कंगना रनौत या उनकी टीम की तरफ से इन शादी की अफवाहों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘क्वीन 2’ या ‘तनु वेड्स मनु 3’ के किरदार की मांग का ही एक हिस्सा है।
- Read More Here:-
- Heart Attack Risk: भीषण गर्मी में डायबिटीज मरीजों के लिए बढ़ा बड़ा खतरा, डिहाइड्रेशन, हाई ब्लड शुगर और हार्ट अटैक का रिस्क तेजी से बढ़ा
- AI Deepfake Video: पीएम मोदी की AI डीपफेक वीडियो से छवि खराब करने के आरोप में नफीस आलम पर FIR, साइबर सेल ने शुरू की सख्त जांच
- Gajalakshmi Rajyog: गुरु-शुक्र युति से मिथुन, तुला, कुंभ और धनु राशि वालों पर बरसेगा धन-वैभव और सफलता का आशीर्वाद
- Anupamaa 22 May 2026: पार्किंग विवाद से बढ़ा तनाव, प्रेम की बढ़ती नाराजगी और फूड कार्निवल की तैयारी ने कहानी में बढ़ाया बड़ा ट्विस्ट