जिंदगी में उथल पुथल मचाते हैं नाराज ग्रह, जानिए ग्रहों की शांति के उपाय

जिंदगी में उथल पुथल मचाते हैं नाराज ग्रह, जानिए ग्रहों की शांति के उपाय

0

Navgrah shanti Upaay: हिंदू धर्म में जिंदगी जीने में ग्रहों को काफी महत्वपूर्ण कहा गया है. ये नौ ग्रह आपकी जिंदगी के हर उतार चढाव का कारण माने जाते हैं. ये ग्रह जब कमजोर स्थिति में आते हैं तो बिजनेस में घाटा, परिवार में बीमारी, धन दौलत की हानि, संतान संबंधी परेशानियां, विवाह संबंधी दिक्कतें और दांपत्य जीवन में कलह जैसी परेशानियां परेशान करने लगती हैं. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं जिन्हें पूरा करने से ग्रहों को मजबूती मिलती है और जिंदगी की परेशानियां हल होने लगती हैं. आज जानते हैं कि ग्रहों को शांत करने के आसान तरीके क्या क्या हैं. इससे आपकी जिंदगी में सुख समृद्धि और शांति का राज होगा.

चंद्रमा
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, दही और आटे का दान करना चाहिए. घर में चांदी के प्रतीक जैसे चांदी के हाथी, चांदी के ऊंट आदि रखने से भी चंद्रमा अच्छे फल देता है। सोमवार को चंद्रमा को मजबूत करने का मंत्र जाप करना चाहिए .

सूर्य
सूर्य को मजबूत करने से लिए जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयां दान करनी चाहिए. पिता सूर्य का प्रतीक कहे जाते हैं. इसलिए पिता का आदर करना चाहिए। गेंहू का दान करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है। तांबे का दान करना चाहिए।

मंगल को मजबूत करने के लिए भोजन में नमक की मात्रा कम कर दीजिए। मंगलवार के दिन बंदरों को भुने चने और गुड़ खिलाने पर मंगल मजबूत होता है। बड़े भाई बहन मंगल का प्रतीक होते हैं, मंगलवार को मसूर की दाल का दान करना चाहिए।

बुध
बुधवार को हरी वस्तुओं जैसे साबुत मूंग, हरा चना, हरे वस्त्र आदि दान करने पर बुध मजबूत होने की बात कही जाती है। तांबे के सिक्के में छेद करके बहती नदी में बहाना चाहिए.बुधवार को हरी सब्जियों का सेवन करने से लाभ होता है।

गुरु
गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार को बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। रोज माथे पर केसर और चंदन का तिलक लगाएं.गुरुवार को पीली वस्तुओं को दान करें. भोजन में हल्दी का प्रयोग करने से औऱ चंदन का उपयोग करें.

शुक्र
शुक्र को मजबूत करने के लिए हल्के गुलाबी और सफेद रंग के वस्त्र धारण करने से जातक को लाभ होता है । शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करने पर जातक पर शुक्र की कृपा होती है। दही, घी, कपूर और चावल का दान करना भी शुभ माना जाता है. शुक्र को खुश करने के लिए इत्र का प्रयोग करना लाभकारी साबित होता है।

शनि
शनिदेव कलयुग के न्यायाधीश है. इनको काला रंग और नीला रंग काफी पसंद है।  शनिवार के दिन शनिदेव का सरसों के तेल और काले तिलों से अभिषेक करने से शनि मजबूत होता है. शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करने से भी शनि ग्रह मजबूत होता है। इस दिन शनि की कारक वस्तुओं का दान करने पर शनि शुभ फल प्रदान करता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.