Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पूरा शेड्यूल और रूट देखें
Diwali Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने चलाए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, पूरा शेड्यूल और रूट देखें
Diwali Chhath Special Trains 2026: दीपावली और छठ पूजा नजदीक आने के साथ यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये ट्रेनें दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत देंगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन की ताजा स्थिति चेक करें।
आनंद विहार टर्मिनल- छपरा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल छपरा आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार और मंगलवार को 3 नवंबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक कुल 5 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 04057 छपरा से शुक्रवार और मंगलवार को 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक 5 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से रात 00:20 बजे रवाना होगी। टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, पेफना, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर होते हुए शाम 19:20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से रात 22:10 बजे चलेगी और सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला होते हुए अगले दिन शाम 17:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
मऊ–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05087/05088 मऊ आनंद विहार टर्मिनल मऊ विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 नवंबर और 10 नवंबर 2026 को कुल 2 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 4 नवंबर और 11 नवंबर 2026 को 2 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05087 मऊ से रात 22:30 बजे रवाना होगी। मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर, जंघई, प्रयाग, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टुंडला, गाजियाबाद होते हुए शाम 17:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार से शाम 19:15 बजे चलेगी और गाजियाबाद, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, जंघई, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ होते हुए दोपहर 14:00 बजे मऊ पहुंचेगी।
गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 05091/05092 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर से 9 नवंबर और 16 नवंबर 2026 को कुल 2 फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11 नवंबर और 18 नवंबर 2026 को 2 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर जंक्शन से सोमवार को रात 21:55 बजे रवाना होगी। बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए बुधवार को दोपहर 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से बुधवार को दोपहर 13:45 बजे चलेगी और बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, टुंडला, कानपुर, गोंडा, बस्ती होते हुए गुरुवार रात 23:55 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
ये ट्रेनें आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल हैं। त्योहारों के दौरान दिल्ली-यूपी-बिहार रूट पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन्हें चलाया जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति आधिकारिक वेबसाइट, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से चेक कर लें। टाइमटेबल में मामूली बदलाव संभव है। बुकिंग और आरक्षण की जानकारी स्टेशन या ऑनलाइन चेक करें।
त्योहारों पर रेलवे की तैयारी
दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर लौटते हैं। रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए ये स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। आनंद विहार से छपरा और मऊ तथा गोरखपुर से बांद्रा तक की कनेक्टिविटी से बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। समय पर यात्रा की योजना बनाने और आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेने की सलाह दी जाती है।
ये स्पेशल ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। अपना टिकट समय पर बुक करें और यात्रा से पहले लेटेस्ट शेड्यूल कन्फर्म कर लें।
Read More Here:-
Bengaluru Hotel Accident: 5-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशी नागरिकों की मौत, 2 घायल
IAS Shikhar Agrawal: IAS-IPS दंपती के 40 विला खरीदने का मामला
Punjab Election 2027: AAP की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, धूरी से चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान