प्रियंका गांधी पर ये बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा पार्टी में हो रही साजिश

0

Congress: कभी कांग्रेस पार्टी का हिस्सा रहे और प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम जब कांग्रेस के में थे तब भी वह कांग्रेस की कमियों को लेकर मुकरता से बोलते रहते थे जिसको लेकर अंतत उन्हें पार्टी से सस्पेंड भी कर दिया गया वहीं अब रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी बात रखी है

कही ये बात

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी को चुनाव नहीं लड़ने देंगे इसके साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है

क्या बोले आचार्य

समाचार एजेंसी ए एन ए से बात करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी परिवार और पार्टी में एक साजिश का शिकार हैं. इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पार्टी के भीतर कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. ये दुर्भाग्य है कि जबकि कांग्रेस पार्टी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी हैं.” आचार्य प्रमोद कृष्ण में लगातार यह कहते रहते हैं कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी के अंदर वह सम्मान वह दर्ज नहीं मिल पाया जिसकी वह हकदार

हैं

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.