इस वजह से नहीं लड़ती हैं प्रियंका गांधी चुनाव, हुआ बड़ा खुलासा

0

Priyanka Gandhi: लोकसभा चुनाव के दो चरण के बाद तीसरे चरण से पहले उत्तर प्रदेश की दो सीटें बेहद चर्चा में आ गई है. दरअसल ये दोनो ही सीटें कांग्रेस पार्टी की परंपरागत सीटों मानी जाती है. हालाकि अमेठी से पिछली बार भाजपा को जीत मिल थी. वहीं ऐसी उम्मीद बताई जा रही थी की अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती है. लेकिन आज ये साफ हो गया की प्रियंका फिर से चुनावी मैदान में नही उतरने वाली है.

मिलती रहती है जिम्मेदारी

आपको बताते हैं आखिर क्यों प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में नही उतार रहीं है, क्या है इसके अंदर की वजह. गांधी परिवार में बाकियों की तरह प्रियंका गांधी के भी चाहने वाले कई है. समय समय पर पार्टी उनको बड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपती रहती है, जैसा कि अपको याद होगा उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव. उस चुनाव में प्रियंका ने खूब मेहनत की थी. तब भी ये उम्मीद लगाई जा रही थी की प्रियंका चुनाव लड़ सकती है लेकिन उस वक्त भी ये खबर गलत साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें:- कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ बंद होने जा रहा है?, सेट में लगाए करोड़ों रुपए बर्बाद?

क्या है वजह

दरअसल सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी का ऐसा मानना है की गांधी परिवार के तीनों ही सदस्य अगर संसद में रहेंगे तो इस से जनता के बीच गलत मैसेज जायेगा. भले ही प्रियंका चुनाव न लड़ती हो लेकिन वो पार्टी के कामों में खासा एक्टिव रहती है. समय समय पर वो रैलियां करती हैं और पार्टी के प्रचार प्रसार में जुटी रहती हैं. हालाकि इंतजार इस बात का है की कब प्रियंका चुनाव जीत सदन पहुंचती हैं.

ये भी पढ़ें:- BIGG BOSS OTT 3: सलमान के शो की एक पंजाबी सिंगर है कन्फर्म, shehnaaz को देंगी टक्कर

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.