अदाणी समूह की बड़ी तैयारी, कॉपर प्लांट की क्षमता होगी दोगुनी; दुनिया का सबसे बड़ा स्मेल्टर बनाने का लक्ष्य
मुंद्रा में कॉपर स्मेल्टर की क्षमता 10 लाख टन करने की योजना, जानें निवेश और विस्तार की पूरी जानकारी
Adani Kutch Copper: अदाणी समूह की प्रमुख फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनुषंगी इकाई कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) ने भारत को धातु और खनन क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने गुजरात के मुंद्रा में स्थित अपने अत्याधुनिक कॉपर स्मेल्टर प्लांट की उत्पादन क्षमता को मौजूदा 5 लाख मीट्रिक टन सालाना से बढ़ाकर दोगुना यानी 10 लाख मीट्रिक टन सालाना (1 MTPA) करने की व्यापक विस्तार योजना तैयार की है। लगभग 1.2 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) के कुल निवेश से विकसित हो रही इस परियोजना के दूसरे चरण के पूरा होते ही मुंद्रा स्थित यह संयंत्र दुनिया का सबसे बड़ा ‘सिंगल-लोकेशन कस्टम कॉपर स्मेल्टर’ बन जाएगा। कंपनी ने अपनी पहली सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट जारी करते हुए औद्योगिक विस्तार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, शून्य अपशिष्ट जल और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर कड़ा रुख रेखांकित किया है।
Adani Kutch Copper: कच्छ कॉपर की क्षमता दोगुनी करने की रणनीति और घरेलू मांग
दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन कॉपर स्मेल्टर बनने की ओर कदम
115 मेगावाट हरित ऊर्जा से संचालित होगा संयंत्र
जल संरक्षण, शून्य तरल निर्वहन और 99.8% सल्फर रिकवरी तकनीक
Adani Kutch Copper: 1.2 अरब डॉलर का भारी निवेश और स्थानीय रोजगार सृजन
Read More Here