World Environment Day: इस साल पर्यावरण दिवस की थीम “Beat Plastic Pollution”, जानें इस थीम की वजह

इस पर्यावरण दिवस की जानें थीम और वजह

0

World Environment Day Theme: आज यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। यह दिवस 1972 से मनाया जा रहा है। मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन की शुरुआत में यह दिन अस्तित्व में आया था। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया था। फिर यह एक प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम बना। इस बार के पर्यावरण दिवस की थीम “Beat Plastic Pollution” है।

“Beat Plastic Pollution” थीम रखने की वजह
इस समय पर्यावरण के लिए सबसे खतरनाक प्लास्टिक है। हर शहर-गांव में इसका इस्तेमाल दिनोंदिन बढ़ रहा और पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में इसके इस्तेमाल को रोकने पर पर्यावरणविदों का ध्यान है। इस वजह से इस थीम को रखा गया है, जिससे प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले लोगों को इसका वैकल्पिक तरीकों पर सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

पर्यावरण दिवस मनाने की मंशा
पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरू करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह व्यक्तिगत, समुदाय और वैश्विक स्तर पर कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए अहम कदम है। इसके साथ ही यह इस बात को याद दिलाता है कि इस पीढ़ी को अगली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को संरक्षित और सुरक्षित रखाना कितना अहम है। जलवायु परिवर्तन, जंगलों की कटाई, प्रदूषण, बायोडाइवर्सिटी लॉस पर लोगों, जनप्रतिनिधियों, संगठनों को काम करने के लिए प्रोत्साहत करता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.