UP Lok Sabha Elections 2024: सपा पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- एक समय में सुब्रत पाठक पर झूठे मुकदमे होते थे क्योंकि…

0

UP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। वहीं, राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं और लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस गठबंधन पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का भी ज़िक्र किया और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

सपा पर भड़के सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज नई अयोध्या दिखाई दे रही है अयोध्या में 500 वर्षों के बाद होली भी खेली गई और भगवान राम का जन्मदिन भी मनाया गया, रामनवमी के दिन सूर्य तिलक हुआ। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में तो सुब्रत पाठक पर झूठे मुकदमे होते थे क्योंकि वह सच की आवाज उठाते थे और आतंकवादियों पर मुकदमे हटाए जाते थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि अल्पसंख्यक को रूचि के अनुसार खाने की स्वतंत्रता देंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक में कौन सा ऐसा खाना है, जो बहुसंख्यक पसंद नहीं करता है और अल्पसंख्यक पसंद करता है, वह गोमांस है। क्या कांग्रेस और सपा के लोग गौ हत्या करने की अनुमति देंगे। हम तो नहीं स्वीकार करेंगे। कोई गौ हत्या करेगा उसके लिए जहन्नम के दरवाजे खोल दिए जाएंगे।

एक बार फिर मोदी सरकार

कन्नौज लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक की जीत सुनिश्चित करने के लिए बिधूना कस्बे में जनसभा करने पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने मोदी के बारे में भी बयान दिया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “बहनों-भाइयों, पूरे देश में आनंद का माहौल है, एक बार फिर मोदी सरकार। मोदी सरकार का मतलब है – सम्मान, सुरक्षा और विकास। और सबसे बड़ा काम उन्होंने जो किया है वो है राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाना।”

ये भी पढ़ें- Himachal Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो क्या राहुल गांधी होंगे पीएम? बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का विपक्ष से सवाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.