Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: “डरो मत कहने वाले अब खुद डर के छिप गए”- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

0

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली में राहुल गांधी के नामांकन ने हिमाचल प्रदेश की सियासत गर्मा गई है, बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि अपनी यात्रा में तो राहुल गांधी “डरो मत-डरो मत” कहते रहे, लेकिन अब खुद क्यों डर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने पूछा कि राहुल गांधी को पहले बताना चाहिए कि अमेठी छोड़कर वायनाड क्यों गए थे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब रायबरेली को राहुल गांधी अपनी कर्मभूमि बता रहे हैं, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या अभी वायनाड को कर्मभूमि नहीं मानते अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि अब राहुल गांधी का मन वायनाड में भी नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में राहुल गांधी को अमेठी से शिकस्त मिली थी। साल 2024 में भी राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली से लोकसभा का चुनाव हारेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी रायबरेली के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

पहले भी लड़ चुके 2 सीटों से चुनाव 

राहुल गांधी पहले भी दो सीटों से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। अभी वह दूसरी बार फिर दो सीटों से मैदान में हैं। पिछली बार वे अमेठी और वायनाड से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। अमेठी से राहुल गांधी को करीब 50 हज़ार वोट से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वायनाड सीट से राहुल गांधी ने भारी मतों से जीत हासिल कर संसद पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। अभी दूसरे चरण में वायनाड लोकसभा सीट पर मतदान हो चुका है।

हमीरपुर से अनुराग ठाकुर कर रहे प्रचार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं हमीरपुर संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अनुराग ठाकुर प्रचार अभियान चला रहे हैं। स्टार प्रचारक होने के नाते, अनुराग ठाकुर को देश भर के विभिन्न हिस्सों में जाकर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना है। चुनाव प्रचार के दौरान, अनुराग ठाकुर अक्सर राहुल गांधी पर निशाना साधते हैं। हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार सांसद बनने की कोशिश में हैं। इस चुनाव में, कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा उनके प्रतिद्वंद्वी हैं।

ये भी पढ़ें-  UP Lok Sabha Elections 2024: सपा पर भड़के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- एक समय में सुब्रत पाठक पर झूठे मुकदमे होते थे क्योंकि…

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.