Rahul Gandhi बोलें, किसान भारत की असली ताकत, इनको तपस्या का सही फल मिलना चाहिए

0

Rahul Gandhi With Farmers: वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा, कि किसान ही भारत की असली ताकत हैं, और अगर हम उनकी बात सुनें और उनकी बातों को समझें तो देश की कई बड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान किया जा सकता है। राहुल गांधी पिछले दिनों सड़क मार्ग से गुजरते हुए हरियाणा के सोनीपत में किसानों और उनके परिवारों के साथ अपनी मुलाकात का  हालिया एक वीडियो शेयर किया हैं। जहां उन्होंने खेतों में धान रोपाई के साथ ट्रैक्टर भी चलाया और बाद में उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। जिसका विडियो राहुल गांधी के ट्विटर पर पोस्ट किया है।

किसान अध्यादेश लाना चाहिए

राहुल गांधी ने कहा, कि भारत का किसान मेहनतकश है। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से सुनना चाहिए। जिससे उनकी आमदनी में इजाफा किया जा सकें। राहुल गांधी पिछले सप्ताह सड़क मार्ग से शिमला जा रहे थे। जिसके बाद वह हरियाणा के सोनीपत जिले के मदीना गांव में किसानों के बीच पहुंचे।

किसानों ने किया काले कानूनों का विरोध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को किसानों ने पुरजोर विरोध किया। जिसके बाद केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का पूर्ण समर्थन दिया।

भारत को एकजुट रखते हैं किसान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किसानों के साथ पूरी बातचीत का वीडियो लिंक भी साझा किया। साथ ही राहुल गांधी ने ट्विटर पर यह भी कहा, कि संपूर्ण भारत को एकजुट रखने में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है। किसान अन्न उगाता हैं, उनका पैदा किया हुआ अनाज देश के हर नागरिक की थाली का हिस्सा है, लेकिन उन्हें ‘तपस्या’ का सही फल और सम्मान नहीं मिलता है।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.