Jewelry for Stress Relief: क्या ज्‍वेलरी सच में कम कर सकती हैं तनाव? जानिए मानसिक सेहत से जुड़े इस अनोखे ट्रेंड का पूरा सच

Jewelry for Stress Relief: क्या ज्‍वेलरी सच में कम कर सकती हैं तनाव? जानिए मानसिक सेहत से जुड़े इस अनोखे ट्रेंड का पूरा सच

0
Jewelry for Stress Relief: गहने केवल सुंदरता बढ़ाने या फिर किसी को उपहार के तौर पर देने के ही काम में नहीं आ रहे हैं। आज की पीढ़ी इन गहनों को तनावमुक्त रहने का एक असरदार साधन समझकर इस्तेमाल कर रही है। आजकल बाजार में ऐसे आभूषण उपलब्ध हैं जिन्हें चिंता और बेचैनी के समय ध्यान दूसरी तरफ ले जाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। आखिर कैसे दिखते हैं ये आभूषण और किस तरह से तनाव दूर करने में मदद कर सकते हैं, इस बारे में जब हमने गहराई से पड़ताल की तो कई दिलचस्प बातें सामने आईं। क्या इन फैशनेबल चीजों से वाकई मानसिक शांति मिल सकती है या यह सिर्फ एक नया मार्केटिंग ट्रेंड बनकर रह गया है?

Jewelry for Stress Relief: तनाव कम करने में कैसे मदद करती हैं ये ज्‍वेलरी?

चिंता विरोधी आभूषण या तनावमुक्त ज्वेलरी जैसे कि स्पिनर रिंग या ब्रीदिंग पैंडेंट मुख्य रूप से स्पर्श और ध्यान भटकाने की तकनीक पर काम करते हैं। तनाव के दौरान अक्सर इंसान की धड़कन और सांसों की गति तेज हो जाती है और शरीर तनाव की प्रतिक्रियाएं देने लगता है। ऐसे में किसी भी चीज को घुमाना या छूना ध्यान को वर्तमान स्थिति पर लाने में बड़ा सहयोग देता है। वहीं, ब्रीदिंग बीड्स के जरिए सांसों पर नियंत्रण आता है, जिससे मन को शांत होने का मौका मिलता है।

बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की एंटी-एंग्जायटी ज्‍वेलरी

  • बाजार में इन दिनों कई तरह के विकल्प मौजूद हैं जो अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं।
  • स्पिनर रिंग्स में एक बाहरी हिस्सा होता है जो स्वतंत्र रूप से घूमता है और तनाव के समय अंगूठे से इसे घुमाने से मानसिक शांति मिलती है।
  • ब्रीदिंग पैंडेंट के जरिए लंबी और नियंत्रित सांस लेने का अभ्यास होता है जिससे तंत्रिका तंत्र शांत होता है।
  • इसके अलावा अमेथिस्ट, सोडालाइट और गुलाब-क्वार्ट्ज जैसे हीलिंग स्टोन वाले ब्रेसलेट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं जो डर, बेचैनी और क्रोध से लड़ने की क्षमता देते हैं।

एक प्रभावी कोपिंग मैकेनिज्म है ये आभूषण

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, दिल्ली की साइकोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉक्‍टर ज्योति मिश्रा का कहना है कि ऐसे आभूषण सीधे तौर पर तनाव को पूरी तरह खत्म नहीं करते, लेकिन उनका इस्तेमाल ध्यान भटकाने और खुद को शांत करने में जरूर मदद कर सकता है। तनाव या एंग्जायटी के समय अगर आपके हाथ में फिजेट रिंग या गले में ब्रीदिंग पैंडेंट है तो इससे कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।
जब व्यक्ति रिंग घुमाता है या पैंडेंट के साथ अपनी सांस पर ध्यान आकर्षित करता है तब उसका ध्यान चिंता वाले विचारों से हटकर वर्तमान पल पर आकर रुक जाता है। इससे बेचैनी कम महसूस होती है और व्यक्ति खुद को थोड़ा संभाल पाता है। यह अपने आप में एक छोटी सी कापिंग तकनीक है जो तात्कालिक रूप से बहुत काम आती है।

Jewelry for Stress Relief: क्या यह एंग्जायटी का कोई पक्का और स्थायी इलाज है?

हालांकि यह कहना बिल्कुल भी सही नहीं होगा कि ऐसी ज्वेलरी एंग्जायटी का पूरा इलाज करती है और इसका फायदा हर व्यक्ति को मिले, ऐसा जरूरी भी नहीं है। अगर किसी को कभी-कभार तनाव या हल्की घबराहट होती है तो इसका इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है, लेकिन लगातार चिंता, बहुत ज्यादा घबराहट या पैनिक अटैक की समस्या के दौरान केवल ज्वेलरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। ऐसे मामलों में समस्या की सही वजह समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या मनोचिकित्सक की सलाह लेना ज्यादा जरूरी हो जाता है।
फैशन और सेहत का यह मेल इन दिनों युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन किसी भी चीज को अपनी मानसिक स्थिति का एकमात्र समाधान मान लेना समझदारी नहीं है। यह उत्पाद आपको कुछ पल की राहत तो दे सकते हैं, मगर अंदरूनी सुकून के लिए जीवनशैली में सुधार और पेशेवर मदद की जरूरत हमेशा बनी रहती है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आने वाले समय में ये उत्पाद मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक स्थाई विकल्प बन पाते हैं या यह सिर्फ कुछ समय का शौक बनकर रह जाएगा।

Read More Here:- 

Vivo T5 Pro 5G Price Hike: सभी वेरिएंट हुए महंगे, टॉप मॉडल की कीमत ₹69,999, जानें नई कीमतें और फीचर्स

Realme Smartphone Price Hike: Realme 16 Pro+ समेत कई फोन महंगे, जानें नई कीमतें और बढ़ते दाम की वजह

Senura Amar Rahe: ‘सेनुरा अमर रहे’ भोजपुरी गीत में सुहाग की अमरता और पति की लंबी उम्र की भावुक कामना

Manipur NRC Protest: NRC अपडेट की मांग को लेकर उग्र आंदोलन, 20 से 22 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.