Healthy Salad: सलाद है सेहत के लिए फायदेमंद, पर खाने में नहीं करें ये गलतियां, वरना होगा नुकसान

सलाद खाने में कुछ गलतियां पड़ सकती हैं महंगी

0

Healthy Salad: सलाद खाने के बहुत फायदे हैं। खासतौर पर गर्मियों में लोग कई तरह के सलाद खाते हैं। डॉक्टरों द्वारा भी सलाद खाने की सलाह दी जाती है। सलाद में काफी पौष्टिक होते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए लोग कुछ चीजें भी डालते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इन्हीं चीजों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

नींबू मिलाकर नहीं खाएं सलाद

सलाद में नींबू मिलाकर नहीं खाना चाहिए। आयुर्वेद में इसे सही नहीं कहा गया है। वैसे, नींबू में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है, जिस वजह से इसे एंटी ऑक्सीडेंट्स माना जाता है। खीरे और टमाटर में तो नींबू मिलकर नहीं मिलाना चाहिए। इससे काफी नुकसान होता है।

नमक डालकर भी नहीं खाना चाहिए

सलाद में नमक डालकर भी नहीं खाएं। नमक में सोडियम होता है। यह शरीर के लिए बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे कई तरह की बीमारियां होती हैं। अगर, शरीर में सोडियम अधिक होता है तो ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। डॉक्टर भी लगातार लोगों को सलाद में नमक डालकर खाने से मना करते हैं। नमक डालकर सलाद खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सलाद में नींबू और नमकर बिल्कुल नहीं मिलाकर खाएं।

शुगर के मरीजों के लिए स्पेशल सलाद

शुगर के मरीजों के लिए ग्रीन सलाद बेहतरीन होता है। इसमें वह ब्रोकली, गाजर, मूली, चुकंदर, खीरी, ककड़ी, प्याज, धनिया पत्ता और मिर्चा के स्लाइस खा सकते हैं। दरअसल, सलाद में रफेज और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं। यह शुगर मेटाबोलिज्म को तेज कर देता है। ये पेंनक्रियाज के काम में भी तेजी लाता है। इतना ही नहीं शुगर पचाने वाले इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन भी बढ़ाता है।

स्प्राउट्स सलाद का करें सेवन

आपकी सेहत के लिए स्प्राउट्स कई तरह से काम करते हैं। इनमें प्रोटीन के साथ फाइबर होता है। यह इंसुलिन को बढ़ाता है और भूख बैलेंस करता है। ऐसे में आप अपने अनुसार चना, मूंग और मेथी को भिगोकर रखें और फिर इनका स्प्राउट्स सलाद बनाकर नियमित रूप से खाएं। डायबिटीज के मरीज खाने में ग्रीन सलाद और स्प्राउट्स सलाद का जरूर सेवन कीजिए।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.