Modi Cabinet में हो सकती हैं Chirag Paswan की एंट्री मंत्रालय के ऐलान पर फैसले का इंतजार

0

Modi Cabinet Expension: पिछले कुछ समय से मोदी कैबिनेट में फेरबदल की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली में बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों की लगातार बैठकें लगातार जारी हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और बिहार की जमुई लोकसभा सीट से लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने भारतीय जनता की अगुवाई वाले एनडीए में शामिल होने की अपनी डील लगभग पूरी कर ली है। अभी औपचारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से चिराग पासवान की पटना में मुलाकात के बाद यह बात सामने आ रही है कि वह केंद्र में भाजपा शासित मोदी सरकार में बतौर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हो रहे हैं। उनको किस विभाग का जिम्मा दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी हैं।

 

केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात को बताया पारिवारिक

 

पटना में चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस मुलाकात को केंद्रीय मंत्री ने पारिवारिक मुलाकात बताया हैं। हालांकि राजनीतिक सूत्रों की मानें, तो चिराग इस महीने में अपनी पार्टी के  कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वह दिल्ली जांएगे। जिसके बाद वह आने वाले दिनों में उनके संभवत: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्रीपद की शपथ लेने की उम्मीद हैं।

 

बिहार में एनडीए को मजबूत करना चाहती हैं बीजेपी

 

बिहार में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ रखने वाले रामविलास पासवान के निधन के बाद एनडीए ने उनके भाई पशुपत्ति कुमार को मोदी सरकार को मंत्री बनाया गया था। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड प्रमुख नीतिश कुमार के साथ चिराग पासवान के साजनीतिक टकराव के कारण बीजेपी उन्हें साथ नहीं रख पाई थी। क्योंकि बिहार में भाजपा और जेडीयू की गठबंधन की साझा सरकार चल रही थी. लेकिन बिहार विधानसभा से अब बीजेपी का जेडीयू से गठबंधन टूट चुका हैं। नतीजतन, भाजपा आने वाले लोकसभा चुनावों में बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए चिराग पासवान की एलजेपी को एनडीए में शामिल कर सकती हैं।

 

 

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.