Body Weakness: डाइट में आज ही शामिल करें ये Dry Fruits, गायब हो जाएगी शरीर की कमजोरी

इन ड्राईफ्रूटस से दूर होगी आयरन की कमी

0

Iron Rich Dry Fruits: शरीर में आयरन की कमी से कई परेशानियां होती हैं। दिनभर थकान महसूस करना। कमजोरी होना। सांस फूलना, सिर दर्द, घबराहट, एकाग्रता की कमी, त्वचा पर पीलापन दिखाई देना आदि लक्षण हैं। ऐसे में आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर आयरन की कमी दूर कर सकते हैं। इन चीजों को आज से ही आप अपनी डाइट में शामिल कर लें।

बादाम खाएं

बादाम को ड्राई फ्रूट्स का बादशाह कहा जाता है। यह आयरन से भरपूर होता है। हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आपके शरीर को 10 ग्राम बादाम में 0.5 मिलीग्राम आयरन मिलता है। बादाम से शरीर को कैल्शियम भी मिलता है।

अखरोट में भी भरपूर आयरन

दिमाग जैसे आकार का अखरोट आयरन से भरपूर होता है। इसके सेवन से दिमाग काफी तेज होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर 14 ग्राम अखरोट में 0.7 मिलीग्राम आयरन होता है। अखरोट के सेवन से विटामिन-बी भी मिलता है।

पिस्ता में आयरन के साथ मिनरल्स भी

वर्तमान समय में लोगों को पिस्ता सबसे अधिक पसंदीदा है। पिस्ता में आयरन के साथ कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे तो आपके शरीर से आयरन की कमी समाप्त हो जाएगी।

चुकंदर का जूस पिएं

चुकंदर के जूस में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। इसके साथ ही शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बेहतर होती है।

पालक शेक भी पिएं

पालक में बहुत अधिक मात्रा में आयरन होता है। इसका टेस्ट कुछ लोगों को पसंद नहीं होता है, लेकिन यह आयरन के अलावा कई चीजों की कमी दूर करता है। पालक का शेक बनाकर पिएं। स्वाद के लिए इसमें नारियल, काजू भी डाल सकते हैं।

शहतूत का जूस

शहतूत के सेवन से शरीर में आयरन और विटामिन सी दोनों की कमी दूर होती है। इस शेक को केला, चिया बीज और ओट्स डालकर स्वादिष्ट बना सकते हैं।

लाल मांस खाएं

आयरन की कमी दूर करने के लिए लाल मांस का सेवन कारगर है। बीफ, बेकन, हैम और पोर्क आयरन की मात्रा बढ़ाने में असरदार हैं। मछलियों का भी सेवन कीजिए।

इन सब्जियों का करें सेवन

सब्जियों में पालक, ब्रोकली और मटर का सेवन करें। पालक विटामिन सी से भरपूर होता है। यह शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाएगा। फलों में अनार, सेब, केला आदि खाएं। प्रून जूस भी पी सकते हैं। इसमें आयरन के साथ पोटेशियम भी मिलता है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.