Big News: BJP ने बदले कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान तो बाबूलाल मरांडी को झारखंड का जिम्मा

0

Politics News: भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में कुछ नये  प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिनमें झारखंड तथा पंजाब जैसे राज्य भी शामिल है। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पार्टी ने जिन राज्यों में पार्टी अध्यक्षों को बदला है। उनमें तेलंगाना, झारखंड, आंध्र प्रदेश और पंजाब राज्य भी शामिल हैं। बता दें, कि बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान सौंपी गई है, तो वहीं केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

 

इन राज्यों के बदले गए प्रदेशाध्यक्ष

 

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा डी पुरंदेश्वरी को आध्रंप्रदेश, सुनील जाखड़ को पंजाब तथा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। इसकी जानकारी बीजेपी के मुख्यालय की तरफ से जारी एक बयान में दी गई है। आपको बता दें, कि आगामी 2024 में लोकसभा चुनावों को जीतने के लिए भाजपा एड़ी चोटी का जोर लगायेगी।

 

पिछले साल ही बीजेपी में शामिल हुए थे जाखड़

 

सुनील जाखड़ को पंजाब कांग्रेस के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता था. साल 2022 में हुए विधानसभा चुनावों कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके पश्चात जाखड़ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जाखड़ का अच्छा राजनीतिक तजुर्बा है और उनकी हिन्दू वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ है जिसको देखते हुए बीजेपी पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करना चाहती है। ऐसे में अब यह देखना लाजमी रहेगा, कि पंजाब की सियासी पिच पर जाखड़ किस तरह से बल्लेबाजी कर पाते है।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.