गोद में बच्चा एक हाथ से हैंडल पकड़कर दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाती हुई महिला की आंखे नम कर देने वाली कहानी

0

Delhi News: किसी इंसान को कोई सबसे ज्यादा प्यार करता है, तो वह उसकी मां होती हैं। मां जो खुद भूखी रहकर अपने बच्चे को खाना खिलाती हैं। जो खुद परेशानी उठाकर अपने बच्चे को सुकुन देती हैं। घर संभालने से लेकर बाहर काम करने तक मां अपने बच्चों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती हैं। इसीलिए तो मां को भगवान से भी बड़ा दर्जा प्राप्त हैं। पिछले कुछ समय से दिल्ली की सड़कों पर एक महिला कुछ ही महीने के बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चला रही हैं।

जीवन यापन के लिए चला रही रिक्शा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


वायरल विडियो में एक महिला कुछ पैसे कमाने के लिए अपने छोटे से बच्चे को अपनी जांघ पर बैठाकर रिक्शा चला रही हैं। जिसमें उनकी रिक्शा पर कुछ महिलाएं बैठी नजर आ रही हैं। जैसे यह विडियो वायरल हुआ मानो मां के कामो की मिसाले में इस विडियो ने भी नाम दर्ज कर लिया हेै. देश को बचाने के लिए जब झांसी की रानी ने अपने बेटे को पीठ पर बांध कर युद्ध कर लिया था। जब इन मां की कहानी को याद किया जाता है तब उन मां के संघर्ष की कहानी भी हमारे दिलो में तरोताजा हो जाती है। एक यूजर ने कहा, कि महिला को सरकार से मदद मिलनी चाहिए। आमतौर पर विडियो में रिक्शाचालक महिला अपने जीवन का गुजारा करने के लिए इन परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। इस मां का स्वयं और अपने बच्चे के जीवन संघर्ष की कहानी शायद कई देखने वाले लोगों के लिए जीवन में संघर्ष करने का एक ताजा उदाहरण है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.