दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, सरकार ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

0

Delhi News: दिल्ली में बाढ़ का खतरा एक बार फिर से बढ़ सकता है। केंद्रीय जल आयोग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक पुराने रेल पुल के नीचे यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को रात 10 और 12 बजे के बीच 205.45 मीटर तक पहुंच जाने की आशंका जताई है। इसके बाद यमुना का जलस्तर बाद में और भी बढ़ सकता है। आयोग के पूर्वानुमान के बाद दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखने और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जरूरी कदम उठाने की सलाह दी है। अधिकारियों को तटीय इलाकों के पास रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का इंतजाम करने की सलाह भी दी गई है।

8 दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बही यमुना

दरअसल, यमुना का जलस्तर 13 जुलाई को 208.66 मीटर के स्तर पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे कम हो रहा है। आठ दिनों तक लगातार यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने के बाद मंगलवार को रात आठ बजे जलस्तर 205.33 मीटर (खतरे के निशान) के नीचे आ गया था. वहीं बुधवार को यह घटकर 205.22 मीटर तक चला गया था। हालांकि, बाद में यह फिर बढ़ने लगा और खतरे के निशान को पार कर गया।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 500वें मैच में King Kohli का शतक, तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे, देखें Video

फिर बारिश से बढ़ेगा खतरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है. बता दें कि, इस बार दिल्ली में बाढ़ का असर बेहद विनाशकारी रहा और 2,7000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई थी।

ये भी पढ़ें: Bengal Violence: मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं से अभद्रता, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.