Sanjay Raut on PM Narendra Modi: “इसलिए नरेंद्र मोदी हमसे औरंगजेब की तरह बरताव करते हैं”- पीएम को लेकर संजय राउत का विवादित बयान

0

Sanjay Raut on PM Narendra Modi: चुनावी समय में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं। महाराष्ट्र के अहमदनगर में संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है,  इस दौरान उन्होंने कहा कि औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है इतिहास देख लो, अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है औरंगजेब वहां पैदा हुआ है। गुजरात में इसलिए ये (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) हमसे औरंगजेब की तरह बरताव करते हैं।

संजय राउत ने आगे विवादित बयान देते हुए कहा कि ध्यान रहे कि एक औरंगजेब को हमने इसी महाराष्ट्र में दफ्न किया है। वो औरंगजेब महाराष्ट्र जीतने के लिए 27 साल तक लड़ रहा था और आखिरकार उस औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र में दफन कर उसकी कब्र खोदी है तो नरेंद्र मोदी कौन है?

अगर आप हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे- संजय राउत

संजय राउत इतने में ही नहीं चुप हुए उन्होंने कहा कि इस देश का इतिहास मराठों और मराठी भाषा का है, अगर हमारा सम्मान किया जाए तो हम सभी महाराष्ट्र के गर्व और स्वाभिमान के लिए संघर्ष करेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र में जन्मे थे, उनके लिए महाराष्ट्र का इतिहास है, वहां की मिट्टी से ये दो व्यक्ति (प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह) निकले हैं, जो बाद में औरंगजेब के समान हो गए।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी और राहुल गांधी को खुली बहस का न्योता, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों ने की मांग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.