Mukesh Ambani से भी ज्यादा है, रिलायंस के इस कर्मचारी की सैलरी, Dhirubhai के जमाने से है साथ

0

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भारत के सबसे अमीर व्यक्ति है। और वह देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने के मालिक भी हैं। उनकी कंपनी रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है। आज आपको रिलायंस कंपनी से जुड़ी एक ऐसी रोचक बात बताने जा रहे हैं, जिस पर शायद आप भी भरोसा नहीं करेंगे। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के एक कर्मचारी की सैलरी मुकेश अंबानी की सैलरी से भी अधिक है।

रिलायंस में हैं इतने कर्मचारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में सबसे ज्यादा लोगों को नौकरियां देने वाली प्राइवेट कंपनी है। वर्तमान में रिलायंस इंडिया के कर्मचारियों की संख्या लगभग 2.30 लाख है। इस कंपनी की स्थापना वर्ष 1966 में धीरूभाई अंबानी ने की थी. स्थापना के बाद से अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार ग्रोथ कर रही है। रिलायंस का कपड़ा मिल से शुरू हुआ सफर पेट्रो-केमिकल और रिटेल व टेलीकॉम सेक्टर तक फैल चुका है। वहीं, हाल ही में फाइनेंशियल सैक्टर में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Flood: हथिनी कुंड से छोड़ा गया दिल्ली के लिए दोगुना पानी, 36 घंटों में राजधानी पहुंचेगी ‘तबाही’!

सालों से नहीं बढ़ी अंबानी की सैलरी

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक भी है। वहीं उन्हें सालाना करीब 15 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में मिलते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज में केमिकल इंजीनियर निखिल मेसवानी की सालाना सैलरी 2011 में 11 करोड़ थी। जो सालाना दर से बढ़ती ही जा रही है। वहीं मुकेश अंबानी की सैलरी 2011 से स्थिर है। बता दें, कि मुकेश अंबानी ने कोरोना महामारी में बिल्कुल सैलरी नहीं ली थी।

कौन है निखिल मेसवानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रमुख पदों पर बैठे लोग ज्यादातर अंबानी परिवार के करीबी ही है। वहीं बात की जाए निखिल मेसवानी की। तो वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडिंग डाइरेक्टर्स में से एक रहे रसिकलाल मेसवानी के बेटे हैं। रसिकलाल धीरूभाई अंबानी की बड़ी बहन त्रिलोचना के बेटे हैं। निखिल ने प्रोजेक्ट ऑफिसर के तौर पर 1986 में रिलायंस इंडस्ट्रीज को ज्वॉइन किया था. 1988 में वह फुल-टाइम एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए थे।

ये भी पढ़ें: Bengal Violence: मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं से अभद्रता, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.