Pink Moon: हनुमान जन्मोत्सव पर आज आसमान में दिखेगा ‘पिंक मून’, जानिए क्या है इसकी खासियत

0

Pink Moon: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा का प्रभाव पृथ्वी पर अधिक होता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्नान, दान और व्रत का महत्व है, लेकिन पूर्णिमा तिथि और पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज 23 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र पूर्णिमा है और आज हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा। इसके साथ ही आज आसमान में गुलाबी चंद्रमा दिखाई देगा, जो एक खगोलीय घटना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज चंद्रमा पृथ्वी के करीब होगा और इसका आकार अन्य दिनों की तुलना में बड़ा दिखाई देगा,  तो चलिए आइए जानते हैं पिंक मून का महत्व-

क्यों कहा जाता है पिंक मून? 

अप्रैल महीने की पूर्णिमा के चांद को पिंक मून कहा जाता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आज आसमान में चांद पूरी तरह गुलाबी दिखाई देगा। पिंक मून शब्द एक फूल से आता है जो कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में अप्रैल में खिलता है, जिसे मॉस पिंक कहा जाता है। इसलिए, पिंक मून सिर्फ एक नाम है और इसके नाम का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अन्य दिनों की तुलना में आज चंद्रमा थोड़ा सिल्वर और गोल्डन रंग में नजर आता है. दरअसल पूर्णिमा के दिन चांद पृथ्वी के करीब होता है। दरअसल, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है, जिससे यह अन्य दिनों की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखाई देता है। इसकी चमक 30 प्रतिशत और आकार 14 प्रतिशत बढ़ जाता है।

कितने बजे दिखेगा पिंक मून

आज मंगलवार को आसमान में पिंक मून दिखाई दोगा। पिंक मून की शुरुआत 23 अप्रैल सुबह 03:24 पर होगी, जोकि अगले दिन बुधवार, 05:18 तक दिखेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मून आंखों से देखने पर आपको किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है इसलिए आपको किसी तरह के लेंस या चश्मे की भी आवश्यकता नहीं है आप अपने घर की खिड़की, बालकनी, छत या आंगन कहीं से भी पिंक मून को देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav: हनुमान जी कैसे बने इतने बलशाली? पवन पूत्र को कौन-कौन से वरदान हुए थे प्राप्त

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.