MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के जिस जिले में जाने से चली गई नेताओं की सत्ता, वहीं पहुचे सीएम योगी

0

MP Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अंधविश्वासों से नहीं डरते, यही वजह है कि शनिवार, 4 मई को सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मध्य प्रदेश के अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इससे पहले, लगभग छह महीने पहले सीएम योगी आदित्यनाथ अशोकनगर आ चुके हैं और जनसभा को संबोधित कर चुके हैं।

योगी आदित्यनाथ अशोकनगर के सुभाषगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे, मध्य प्रदेश के अशोकनगर से एक अंधविश्वास जुड़ा है कहा जाता है कि जो भी सीएम यहां आता है, वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाता। इस अंधविश्वास के कारण अब तक आठ सीएम अपनी कुर्सी खो चुके हैं। इसी वजह से, तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान अशोकनगर नहीं आए थे। वर्तमान सीएम डॉ. मोहन यादव भी विधानसभा चुनाव के दौरान पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन वह भी अभी तक अशोकनगर नहीं आए हैं।

साढ़े पांच महीने में दूसरा दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऐसे किसी अंधविश्वास में विश्वास नहीं रखते हैं, यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग साढ़े पांच महीने में दूसरी बार अशोकनगर आ रहे हैं। अशोकनगर के सुभाषगंज में योगी आदित्यनाथ की एक सभा आयोजित की गई है। हालांकि, उनके कुछ समर्थकों ने यहां जनसभा आयोजित करने पर आपत्ति जताई थी, उनका तर्क है कि जब यहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं आते, तो ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री को बुलाकर उनकी कुर्सी को खतरे में क्यों डाला जा रहा है।

अब तक इन मुख्यमंत्रियों की गई कुर्सी

अशोकनगर के वरिष्ठ नागरिक, जो राजनीति में रुचि रखते हैं, के अनुसार, 1975 में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद सेठी कांग्रेस के राज्य अधिवेशन में शामिल हुए थे, जो बाद में मुख्यमंत्री पद से हट गये थे। 1977 में मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल तुलसी सरोवर का लोकार्पण करने आए थे। इसके बाद वीरेन्द्र सखलेचा और कैलाश जोशी आए थे। वहीं 1983 में मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी के साथ आए थे।

1986 में मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज का भूमिपूजन करने आए। 1992 में मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा और 2003 में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ यहाँ आए थे। कहा जाता है कि यहाँ से जाने के कुछ समय बाद ही इन सभी मुख्यमंत्रियों ने अपना पद खो दिया था। इसलिए पिछले 20 सालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोकनगर नहीं आए हैं।

ये भी पढ़ें- Fawad Hussain Praised Rahul Gandhi: पाकिस्तान के नेता ने राहुल गांधी की तारीफ में बांधे पुल, कहा- अपने परदादा जवाहरलाल की तरह एक….

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.