Kerala Landslides: नदी में तैरते शव, टूटे हुए ब्रिज और सड़कें, केरल में पानी बना प्रलय

0

Kerala Landslides: नदी में तैरते शव, टूटी हुईं सड़के और ब्रिज ये तबाही भरा नजारा केरल के वायनाड का है यहां भीषण लैंडस्लाइड की चपेट में करीब 200 घर आ गए हैं अब तक 23 लोगों की मौत की खबर है सैकड़ों लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। सेना मलबे में फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने की योजना बना रही है। इसके लिए सेना के हेलिकॉप्टर वायनाड के लिए रवाना हो गए हैं उधर, इस हादसे पर पीएम मोदी और वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है।

4 घंटे में 3 लैंडस्लाइड

केरल के वायनाड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मंगलवार को तड़के 4 घंटे में 3 बड़े लैंडस्लाइड हुए भूस्खलन की चपेट में राज्य के कई गांव आ गए हैं। इन गांवों के सैकड़ों घर भूस्खलन के चलते मलबे में दब कर तबाह हो गए अकेले चूरलमाला में 200 घरों को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज नदी में बहते हुए 6 शव मिले हैं। वहीं, सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। भूस्खलन से सबसे ज्यादा प्रभावित चूरलमाला हुआ है यहां घरों के बाहर खड़े वाहन, दुकानें और घर भूस्खलन की चपेट में आ गए। हालांकि, भारी बारिश के चलते रेस्क्यू अभियान भी ठीक से नहीं चल पा रहा है।

PMO ने दिए निर्देश

केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि PMO ने दक्षिण भारत में भारतीय वायु सेना, नौसेना और सेना स्टेशनों को वायनाड में बचाव और राहत कार्यों में मदद करने का आदेश दिया उन्होंने बताया कि पीएमओ ने स्थिति पर करीब से नजर रखी है और वह राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें वायनाड के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मिलकर काम कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.