सिद्धू मूसेवाला को इस दुनिया से गए हुए एक साल हुआ, फैंस ने नम आंखों से किया याद

0

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत को आज एक साल पूरा हो गया है लेकिन आज भी वो अपने फैंस की यादों में ज़िंदा हैं। सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद जैसे सन्नाटा ही छा गया था। किसी ने सही कहा है कि इंसान चला जाता है लेकिन यादें हमेशा ज़िंदा रहती हैं। उसी यादों के सहारे उनके माता-पिता भी जी रहे हैं। वह अपनी मौत से पहले ही इतने गाने रिकॉर्ड कर गए हैं कि आगे आने वाले कई सालों तक उसके फैंस अपने सिंगर को सुनते रहेंगे और साथ ही यूट्यूब पर रिकॉर्ड बनाते रहेंगे।

सिद्धू की हत्या के बाद पिता बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के अभी काफी सॉन्ग रिकॉर्डेड पड़े हुए हैं। मेरी कोशिश रहेगी कि वह अपने बेटे को 7-8 साल तक जिंदा रखें। उनके सॉन्ग को धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। मूसेवाला की टीम ने उनके गानों को 6-6 महीने बाद रिलीज करने पर परिवार से चर्चा की थी।

माता चरण कौर और ताया चमकौर सिंह ने कहा कि 45 से ज्यादा रिकॉर्डेड गाने सिद्धू मूसेवाला के पड़े हुए हैं। इन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के गानों के चोरी होने की अफवाह को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि सभी गाने उनके पास ही हैं।

देश-विदेश में अपनी धाक जमाने वाले फेमस सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी टीम ने उनके अधूरे प्रोजेक्ट्स फैमिली को सौंप दिए थे। विवादित सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर सॉन्ग रिलीज करने से पहले सोशल मीडिया के जरिए टीम ने बताया भी था कि मूसेवाला की फैमिली ने सॉन्ग रिलीज करने का फैसला लिया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जो भी गाने आ रहे हैं वह पूरे नहीं है। किसी में सिद्धू ने मुखड़े के साथ दो पैरे गाए हैं तो किसी में तीन। टीम सिद्धू विदेशी रैपरों के साथ मूसेवाला के गानों को जोड़कर पूरा कर रही हैं। हालांकि जितना भी गाया है वह सारा रेलिवेंट हैं।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 25 दिन बाद 23 जून को पहला गाना रिलीज हुआ था। मूसेवाला की फैन फॉलोइंग इतनी इस बात से समझी जा सकती है कि आधे घंटे में ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना था। यह सॉन्ग पंजाब-हरियाणा के सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर गाया गाया था।

सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी अपने गाए हुए गानों में वो आज भी ज़िंदा हैं। माता-पिता के सामने जवान बच्चे का चला जाना एक बेहद ही दुखद बात है, लेकिन वो कहते हैं ना रब के आगे किसकी चली है। शायद सिद्धू मूसेवाला की किस्मत में ही ये लिखा था। लेकिन उनके फैंस आज भी बड़ी तादात में उनको याद करते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.