India-Taiwan: ताइवान-भारत संबंधों का विस्तार, मुंबई में तीसरा केंद्र खोलने का ऐलान, चीन को लगी मिर्ची!

0

India-Taiwan: दक्षिण एशियाई देश ताइवान ने भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ताइवान जल्द ही भारत में अपना तीसरा राजनयिक कार्यालय खोलने जा रहा है। बुधवार (5 जून) को ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. यह राजनयिक कार्यालय मुंबई में खोला जाएगा. जिसे ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर (TECC) नाम दिया गया है. यह भारत में ताइवान का तीसरा राजनयिक कार्यालय होगा। इससे पहले ताइवान दिल्ली और चेन्नई में अपना राजनयिक कार्यालय स्थापित कर चुका है।

ताइवान-भारत संबंधों का विस्तार

ताइवान इन दिनों भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में कदम उठाता दिख रहा है। इसी कड़ी में ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बीते दिन बयान जारी कर कहा है कि वे जल्द ही मुंबई में ताइवान का राजनयिक कार्यालय खोलने जा रहे हैं. दरअसल, इस फैसले से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ना है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में ताइवान और भारत के बीच कई मुद्दों पर समझौते हुए हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार तेजी से बढ़ा है. इसके साथ ही दोनों देश अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं।

ताइवान के फैसले से भड़क सकता है चीन

बता दें कि चीन और ताइवान के रिश्ते काफी समय से कुछ खास नहीं रहे हैं। ऐसे में ताइवान का भारत में राजनयिक कार्यालय खोलने का फैसला पड़ोसी देश चीन को भड़का सकता है। चीन ताइवान को अपना अभिन्न अंग मानता है, जबकि ताइवान कई बार चीन को कड़े शब्दों में चेतावनी दे चुका है। वहीं जब से ताइवान ने भारत में अपना तीसरा राजनयिक कार्यालय खोलने का फैसला किया है, तब से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. ताइवान खुद को एक अलग देश मानता है और अपनी अर्थव्यवस्था के विस्तार के लिए भारत की मदद ले रहा है, जो चीन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.