तारिक रहमान के सत्ता संभालते ही भारत-बांग्लादेश संबंधों में नई गर्माहट, भारत जल्द बहाल करेगा वीजा सेवाएं, PM मोदी ने दिया भारत आने का निमंत्रण
तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनते ही भारत-बांग्लादेश संबंध सुधरे, भारत जल्द बहाल करेगा वीजा सेवाएं, PM मोदी ने दिया भारत आने का निमंत्रण
India-Bangladesh Realation: बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध सुधरने की उम्मीद तेज हो गई है। भारत अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश में जल्द ही सभी वीजा सेवाएं पूरी तरह बहाल करने की तैयारी में है। शेख हसीना सरकार के जाने और उसके बाद उत्पन्न हुए तनाव के बाद यह पहला बड़ा कदम होगा जो दोनों देशों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दे रहा है।
India-Bangladesh Realation: वीजा सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी
रिपोर्ट के अनुसार सिलहट में भारत के सीनियर कांसुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने सिलहट जिला प्रेस क्लब में बताया कि सभी वीजा सेवाओं को पूरी तरह बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल और डबल-एंट्री वीजा अब जारी किए जा रहे हैं और यात्रा वीजा सहित अन्य श्रेणियों को फिर से शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायुक्त ने भी वीजा सुविधा के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अधिकतम सहयोग का आश्वासन दिया।
क्यों बंद हुई थीं वीजा सेवाएं?
छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों की लहर उठी थी जिसमें भारत विरोधी रंग भी देखने को मिले। इसी के चलते भारतीय वीजा केंद्रों ने बांग्लादेश में अपना परिचालन निलंबित कर दिया था। इससे पहले जुलाई 2024 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हटाया गया था और वे भारत आ गई थीं। तभी से दोनों देशों के संबंध नाजुक दौर में थे।
India-Bangladesh Realation: आपसी सम्मान और गौरव पर टिके हैं संबंध
भारतीय कांसुलर अधिकारी दास ने यह भी कहा कि भारत-बांग्लादेश संबंध आपसी सम्मान और गौरव की मजबूत नींव पर टिके हैं। उन्होंने कहा कि स्थिर, सकारात्मक, रचनात्मक, दीर्घकालिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों में दोनों देशों के लोग प्रमुख हितधारक होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देशों की सोच एक जैसी है और वे मिलकर काम करना चाहते हैं।
PM मोदी ने तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को उनके परिवार सहित भारत आने का निमंत्रण दिया है। रहमान को लिखे पत्र में मोदी ने कहा कि दो करीबी पड़ोसी होने के नाते भारत और बांग्लादेश के बीच साझा इतिहास, सांस्कृतिक संबंधों और शांति व समृद्धि की आकांक्षाओं पर आधारित गहरी मित्रता है। उन्होंने लिखा कि दोनों देशों की विकासात्मक प्राथमिकताओं के बीच मजबूत सामंजस्य भविष्य के सहयोग के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में काम करेगा।
तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश की नई सरकार और भारत के बीच इस नई शुरुआत से उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान एक बार फिर पटरी पर लौटेगा और द्विपक्षीय संबंध एक नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।
Read More Here
- 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होगा वोटर लिस्ट का SIR, चुनाव आयोग ने अप्रैल 2026 से तैयारी शुरू करने का दिया निर्देश, जानें किन राज्यों में होगी यह प्रक्रिया
- उत्तर भारत में सुहावना मौसम, दिल्ली में 26 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी, दक्षिण में गर्मी बढ़ेगी, जानें देशभर का पूरा मौसम हाल
- वित्तीय सफलता के 7 गोल्डन रूल्स, जानें पैसों से जुड़ी वे आदतें जो देंगी फाइनेंशियल फ्रीडम
- रमजान में मस्जिदों में लाउडस्पीकर की मांग पर यूपी सरकार का स्पष्ट इनकार, वित्त मंत्री बोले ‘मोबाइल है तो अलार्म लगाएं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में बदलाव संभव नहीं’