आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए आज भोपाल जायेंगे गृहमंत्री Amit Shah, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

0

MP Elections 2023: 2023 के आगामी महीनों में कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा हैं। तमाम राजनीतिकि पार्टियां आगामी चुनावों की रणनीति बनाने में जुट चुकी हैं। वहीं पिछले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ व राजस्थान का दौरा कर चुके हैं। आगामी चुनावों को देखते हुए आज गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर जायेंगे. जहां पर वह राज्य में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकाल आने वाले समय में चुनावी रणनीतियों को देखते हुए अहम बताई जा रही हैं।

BSF के विमान से जायेंगे भोपाल

भाजपा के दिल्ली कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री अमित शाह सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ के विमान से भोपाल जायेंगे। गृहमंत्री अमित शाह आज शाम 7.15 पर भोपाल पहुंचेंगे। जिसके वह शाम लगभग साढ़े सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय मं पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा मध्यप्रदंश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह के भी मीटिंग में शामिल होने की संभावना बताई जा रही हैं। इसके बाद गृहमंत्री रात्रि लगभग 12 बजे लगभग भोपाव से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भाजपा-कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर

 वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस से छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गये थे। लेकिन इस बार एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा में कड़ी राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल सकती हैं। भाजपा सत्ता पर काबिज हैं, तो वहीं कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.