2024 में यदि राहुल गांधी की गैर-मौजूदगी रही, तो कांग्रेस किसे बनाएगी पीएम फेस

0

Loksabha Elections 2024: 2024 के लोकसभा चुनावों में अभी लगभग 10 महीने का वक्त बाकी है। लेकिन विपक्ष के साथ-साथ सरकार भी तैयारियों में जुट चुकी हैं। बैंगलोर में पूरे विपक्ष की दो दिवसीय मीटिंग में विपक्षी गठबंधन ने अपने गठबंधन का नया नाम भी रख दिया हैं। जिसे INDIA नाम दिया गया। बैंगलोर में संपन्न हुए इस सम्मेलन में विपक्षी दलों का बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प है। लेकिन इस गठबंधन और कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती राहुल गांधी की सजा के खिलाफ राहत प्राप्त करना है। राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट ने मानहानि के मुकदमे 2 साल की सजा सुनाई है।

प्रियंका बनेंगी विपक्ष का चेहरा

विपक्षी मीटिंग में पीएम फेस के चेहरे पर तो कुछ साफ नहीं हो पाया। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कि कांग्रेस पीएम पद की कुर्सी की भूखी नहीं है। इसलिए कांग्रेस का एजेंडा अपना प्रधानमंत्री बनाना नहीं है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, कि राहुल गांधी हमे सबके फेवरेट हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार, बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने राहुल की गैर-मौजूदगी में प्रियंका गांधी को पहली पसंद बताया।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, सादी वर्दी में आई यूपी ATS ने किया गिरफ्तार

दूसरे नबंर पर विपक्ष के ये प्रमुख चेहरे

प्रियंका गांधी के बाद दूसरे नबंर पर सर्वे में नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पसंद किया। वहीं तीसरे नबंर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और चौथे नबंर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को पीएम पद की सबसे दावेदार बताया।

ये भी पढ़े: Alia-Ranveer ने किया अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन, सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट

मानहानि में राहुल गांधी को सुप्रीम ही सहारा

कर्नाटक में चुनावों मोदी सरनेम मामले को गुजरात की तीनों अदालतों ने लोअर कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अब कांग्रेस पार्टी को राहुल गांधी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन यदि राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती हैं। तो यह विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.