Happy Birthday MS Dhoni: जब धोनी के लिए BCCI ने बदले थे नियम, जानिए क्या है पूरी कहानी

0

MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट इतिहास की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जिनकी गिनती दुनिया के सफलतम कप्तानों में की जाती है। बता दें कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी खिताब अपने नाम किये हैं। उन्हें विश्व क्रिकेट में हमेशा से एक चालाक कप्तान के रूप देखा जाता है। वहीं फैंस उनकी शानदार बल्लेबाजी के भी कायल हैं। लेकिन आज हम आपको धोनी के करियर से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जो आपने शायद ही सुनी होगी। क्या आप जानते हैं धोनी को टीम इंडिया में शामिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को अपने रूल्स को बदलना पड़ा था। आखिर क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं।

जब धोनी के लिए बदले गए नियम

बता दें कि बीसीसीआई ने साल 2002 में टीआरडीडब्ल्यू नाम की एक योजना की शुरुआत की थी। जिसका काम भारत में युवा खिलाड़ियों को तराशने का था। इस योजना के तहत खिलाड़ियों की उम्र 19 साल निर्धारित की गयी थी। पूर्व भारतीय कप्तान महेद्र सिंह धोनी तब उम्र 21 साल थी लेकिन फिर भी उन्हें टीम में शामिल किया गया था। इसके पीछे काफी दिलचस्प कहानी है।

दरअसल,  बिहार की टीम बंगाल के खिलाफ एक एकदिवसीय मैच खेल रही थी जिसमें महेंद्र सिंह धोनी भी टीम का हिस्सा थे। धोनी बिहार के तरफ से खेलते ही गेंद बार-बार स्टेडियम के बाहर पहुंचा रहे थे जिससे बंगाल के पूर्व कप्तान प्रकाश पोद्दार भी हैरान थे। जिसके बाद प्रकाश पोद्दार के आग्रह पर तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष वेंगसरकर ने फैसला किया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ी के लिए नियम नहीं आड़े आने चाहिए।

पोद्दार की सिफारिश पर बदले नियम

पोद्दार के कहने पर वेंगसरकर ने 21 साल की उम्र के नियम को बदल दिया। बता दें टीआरडीडब्ल्यू की स्थापना 2002 में भारत के पूर्व राष्ट्रीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर की अध्यक्षता में की गई थी, जब जगमोहन डालमिया बीसीसीआई अध्यक्ष थे हालांकि टीआरडीडब्ल्यू हालांकि अब अस्तित्व में नहीं है।

 

 

 

 

 

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.