Delhi Flood: लाल किला, इंडिया गेट, CM आवास हर तरफ बाढ़ से डूबती दिल्ली, तैरती सियासत

0

Delhi Flood: दिल्ली में भारी बारिश के चलते हालात बदतर हैं। और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर राजधानी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली के लाल किला, जामा मस्जिद, कश्मीरी गेट हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा हैं। लोग घरों से जरूरी काम के लिए भी तैरकर निकल रहे हैं। पानी का सैलाब ऐसा हैं, कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास भी तालाब बन चुका हैं। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 3 मीटर उपर जा चुका हैं। लिहाजा यमुना नदी का पानी दिल्ली के रिहायशी इलाकों में पहुंच चुका हैं। आसपास की सड़कें, अंडरपास व बाजारों तथा सार्वजनिक व निजी इलाके जलमग्न हो गए हैं। और यमुना नदी के किनारे बसे लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि पुरानी दिल्ली के कई इलाके लगभग घुटनों तक डूब चुके हैं. वहीं बाढ़ का पानी लाला किले के अदंर प्रवेश कर चुका हैं।

भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

दिल्ली के चारों तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर रोके जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हरियाणा, पंजाब , उतराखंड, हिमाचलप्रदेश जाने वाली बसों को कश्मीरी गेट आईएसबीटी की बजाय सिंधु बॉर्डर पर ही रोका जा रहा हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.