Chandrayaan 3 Launch: चांद के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, इतिहास रचने की दहलीज पर भारत

0

Chandrayaan 3 Launch: भारत ने चांद पर पहुंचने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. जहां भारत का तीसरा चंद्रयान मिशन (Chandrayaan 3 Launch) आज (14 जुलाई) आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. भारत दुनिया में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के बेहद करीब है. बता दें कि अगर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग करता है तो भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा जिन्होंने यह कारनामा किया है.

चंद्रमा की यात्रा 40 दिन में पूरी होगी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से लॉन्च के बारे में बताया गया कि तीसरा चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ साल 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का अनुवर्ती मिशन है. जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ है.  गौरतलब है कि ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान लैंडर ‘विक्रम’ विचलन के कारण ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ नहीं कर सका था. जिससे क्रैश लैंडिंग के कारण यह मिशन सफल नहीं हो सका. वैज्ञानिकों ने बताया कि इसे अपनी यात्रा पूरी करने में 40 दिन लगेंगे.

सफल लैंडिंग के लिए ISRO ने की तैयारी

‘चंद्रयान-3’ कार्यक्रम के तहत, इसरो चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का प्रदर्शन करके और अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र इलाके पर रोवर की पैंतरेबाज़ी करके नई सीमाएं पार करने जा रहा है. LVM3M4 रॉकेट ने इसरो के ‘चंद्रयान-3’ को पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह चंद्रमा की यात्रा पर भेजा है. इस रॉकेट को पहले GSLVMK3 कहा जाता था. वहीं, भारी उपकरण ले जाने की क्षमता के कारण अंतरिक्ष वैज्ञानिक इसे ‘फैट बॉय’ भी कहते हैं. इसरो वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह अगस्त के अंत तक चंद्रमा पर उतर जाएगा.

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.