Big News: 2 साल तक गर्लफ्रेंड से बनाए संबंध शादी की बात करने पर मुकरा बायफ्रेंड

0

MP News: मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का है. जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने करीबी रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने उसे पहले शादी का झांसा दिया, और फिर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। वहीं जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो उसने आनाकानी करना शुरू कर दिया, जिसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

आरोपी है महिला का करीबी रिश्तेदार

 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, कि आरोपी उसका करीबी रिश्तेदार है। जिसके चलते उसने महिला से जान पहचान बढ़ाई. वहीं इसके बाद धीरे-धीरे आरोपी ने महिला से दोस्ती शुरू की, और बात प्यार तक पहुंच गई। करीब दो साल तक आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाये। लेकिन जब पीडित महिला ने शादी की बात कही तो वह शादी की बात से मुकरने लगा। जिसके पश्चात महिला ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही हैं।

 

2 साल से अधिक रिलेशन में रहा आरोपी

 

पीड़ित महिला ने बताया कि, आरोपी उसके साथ लगभग 2 साल से अधिक  रिलेशन में रहा, जिसके बाद पीड़िता ने जब-जब आरोपी से शादी की बात कही तो वह मुकर गया, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए, मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ मामले की ।  पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.