दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे अयोध्या, जानिए अयोध्या दर्शन के बाद क्या बोले केजरीवाल

0

Arvind Kejriwal Visit Ayodhya: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवारों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वे रामलला के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। केजरीवाल और मान ने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद देश की तरक्की और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। केजरीवाल ने कहा कि रामलला की पूजा के बाद उन्हें बेहद ही शांति का अनुभव हुआ। वहीं मान ने कहा कि रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, यह उनके लिए बहुत ही खुशी की बात है।

सोशल मीडिया पर ऐसा रहा प्रतिक्रिया

केजरीवाल के अयोध्या दर्शन पर सोशल मीडिया पर लोगों ने केजरीवाल और मान के इस कदम की सराहना की। कुछ लोगों ने कहा कि यह एक राजनीतिक स्टंट है, जबकि कुछ ने कहा कि यह उनकी धार्मिक भावनाओं का प्रतीक है। यह दर्शन आगामी विधानसभा चुनावों से पहले दोनों मुख्यमंत्रियों की धार्मिक छवि को मजबूत करने में मदद कर सकता है।यह दर्शन दोनों राज्यों के हिंदू मतदाताओं को लुभाने का प्रयास भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- किसान आंदोलन पर Rakesh Tikait ने दी मोदी सरकार को चेतावनी, बोले- अगर अन्याय हुआ तो…

अयोध्या दर्शन के बाद बोले केजरीवाल

अयोध्या दर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें “असीम शांति” का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश, समाज और विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि इतना भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि आज रामलला का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु राम का दर्शन करके असीम शांति का अनुभव मिला। इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। यह पूरे देश, समाज और विश्व के लिए सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में इतना भव्य और सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है।”

ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तान के सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर Dattajirao Gaekwad का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं.

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.