Akhilesh Yadav On Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत, राहुल के साथ तस्वीर शेयर करके क्या कुछ बोले अखिलेश यादव

0

Akhilesh Yadav On Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने कहा कि कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार केजरीवाल को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और जेल वापस जाना होगा।

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त की उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की जमानत सत्य की एक और जीत है। ‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकता भारत की जनता को भाजपा के दमनकारी शासन से मुक्त कराने जा रही है। एकजुट होकर मतदान करने का संकल्प लें।

केजरीवाल को मिली 21 दिनों की अंतरिम जमानत

केजरीवाल की जमानत याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि इससे कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। एजेंसी ने भी जमानत के लिए उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के तर्क का विरोध किया और कहा कि ऐसा कोई उदाहरण नहीं है। इसलिए, न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए 21 दिनों की अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के पिछले माह के अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखने के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने निर्णय सुनाया इस पर सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के नेताओं और मतदाताओं के लिए यह राहत की बात है।

ये भी पढ़ें- Sunita Kejriwal On Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- लोकत्रंत की जीत हुई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOKऔर INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.