दिल्ली में आई बाढ़ के बाद सियासत चरम पर AAP व BJP में खूब चले जुबानी बाण

0

Delhi Flood News: राजधानी में हुई पिछले दिनों जबरदस्त बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ आ गई। जिसके बाद दिल्ली के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। राजधानी में लाल किला, जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली, आईटीओ, कश्मीरी गेट समेत कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया। दिल्ली में बाढ़ के कम होते जलस्तर के बीच राजधानी में राजनीति उफान पर है. यहां हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जबरदस्त सियासी जंग छिड़ी हुई है। और लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) कह रहे हैं कि, हथिनीकुंड बैराज से हरियाणा में तीन नहरें निकलती हैं। लेकिन षड्यंत्र के तहत 9 से 13 जुलाई तक पश्चिमी यमुना नहर में पानी नहीं छोड़ा गया।

हरियाणा सरकार ने किया षडयंत्र

दिल्ली में आई बाढ़ के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, कि सारा पानी एक साजिश के तहत हरियाणा से दिल्ली की तरफ छोड़ा गया और दिल्ली को डुबाने की साजिश रची गई। वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, कि AAP बाढ़ को लेकर कई लोग तरह-तरह के बेतुके कुतर्क दे रही हैं। लेकिन मैं उसका जवाब देता हूँ कि,2022 अगस्त में इस बार से कहीं ज्यादा चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन उस वक्त दिल्ली में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं बनी थी।

सीएम को नहीं थी कोई खबर

कपिल मिश्रा ने कहा, कि दिल्ली के सीएम कितने असंवेदनशील हैं। ये सबने देखा। आज दिल्ली का आईटीओ, राजघाट, सिविल लाइन सब पानी में डूबा हुआ है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सब बंद हैं। दिल्ली के तीन-तीन वाटर प्लांट बंद है और दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री सिर्फ आरोप लगा रहे हैं. हरियाणा से पानी छोड़ने की बात लिखित में हैं। कि, एक लाख क्यूसेक से ऊपर होते ही पानी हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़ा जाएगा।  वरना वहां तबाही आ जाएगी. वहीं 10 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री बयान देते हैं कि, राजधानी में कोई बाढ़ की कोई संभावना नहीं हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.