1978, 2010 के बाद अब 2023 के उफनती यमुना से दिल्ली पर मंडरा रहा हैं बाढ़ का खतरा

0

Monsoon News: चिलचिलाती गर्मी के बाद जब बारिश आती हैं, तो यह मौसम लोगों की जिंदगियों में सुकून लेकर आता है। लेकिन जब यह बारिश तबाही का रूप धारण कर लेती हैं। तो फिर यह शासन प्रशासन और आमजनमानस के लिए चिंता का सबब बन जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से यहीं हालात हैं। यमुना नदी के किनारे बसी राजधानी दिल्ली की। आसमान से आफत बनकर बरसी बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राजधानी की सड़के जलमगन हो रही हैं। अंडरपास में पानी जमा हो गया हैं। वहीं दूसरी तरफ यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा भी मंडरा रहा हैं।

 

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

 

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के कारण दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया हैं. पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई हैं।

 

हालात हो सकते हैं बदतर

 

वर्ष 1978 और 2010 में दिल्ली में भारी बारिश के कारण राजधानी दिल्ली में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई थी। लेकिन इस बार 2023 में फिर से बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं। लगातार भारी बारिश के बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया हैं। यदि हरियाणा से और पानी छोड़ा जाता हैं। तो फिर एक बार दिल्ली में बाढ़ आ सकती हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आने के कारण यह करीब 37,000 लोगों को प्रभावित कर सकती हैं।

 

सोमवार तक स्कूलों की छुट्टियां

 

लगातार बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियों को कैंसिल कर दिया हैं। दिल्ली में सोमवार तक स्कूल/कॉलेजों की छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया गया हैं। वहीं दूसरी तरफ गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल से बारिश के कारण बने हालतों का भी जायजा लिया।

 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.