दिल्ली में क्लब की लिफ्ट में फंसे 10 युवक-युवतियां, शीशा तोड़कर निकाला गया बाहर

0

शनिवार रात को दिल्ली के पॉश इलाके साऊथ एक्सटेंशन में लिफ्ट में लोगों के फंसने की खबर सामने आई। दक्षिणी दिल्ली के साऊथ एक्सटेंशन के एक क्लब में पार्टी करने के बाद वापस लौटते वक्त 10 युवक लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट में फंसे युवक-युवतियों ने लिफ्ट से बाहर निकलने के लिए काफी मशक्कत की। करीब 6 घंटे से अधिक समय तक ये लोग लिफ्ट में फंसे रहे। रविवार सुबह 6 बजे इन्होंने फायर सेफ्टी टीम को सूचित किया। जिसके बाद फायर टीम ने लिफ्ट खोलने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन जब लिफ्ट नहीं खोल पाए। तो शीशा तोड़कर सभी लोगों को रेसक्यू किया गया।

देर रात तक चलता हैं क्लब

जानकारी के मुताबिक, साऊथ एक्सटेंशन में चलने वाला यह क्लब देर रात तक चलता हैं। जिसमें ये कपल्स पार्टी करने के लिए आए थे। लेकिन क्लब से देर बंद हुआ। क्लब से वापिस निकलते वक्त ये लोग लिफ्ट में फंस गए। जिसके बाद इन्होंने क्लब मैनेजमेंट के लोगों को फोन किया। लेकिन किसी ने कॉल रिसीब नहीं किया। उसके बाद लोगों ने फायर सेफ्टी टीम के कंट्रोल रूम को फोन किया। फायर सेफ्टी की टीम ने तमाम संसाधनों का प्रयोग करके फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

सुरक्षित निकलने के बाद घर लौटे कपल्स

फायर कंट्रोल रूम की जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:00 बजे साउथ एक्सटेंशन के F – 31 स्थित CODE Club की लिफ्ट में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर फायर कंट्रोल रूम की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची. टीम ने देखा कि पहली मंजिल पर सभी लोग लिफ्ट में फंसे हुए हैं। और उन्हें शीशा तोड़ कर ही सुरक्षित निकाला जा सकता हैं। उसके बाद फायर टीम के बचाव दल ने बिना देर किए सीढ़ी वाला लेदर पहली मंजिल तक लगाया। जिसके बाद शीशा तोड़कर एक-एक करके सभी लोगों को लिफ्ट से रेस्कयू किया गया। सभी लोग घबराए हुए थे, खासकर लड़कियां ज्यादा बदहवास हो चुकी थी। बाहर निकलते ही ये सभी वहां से अपने घर चले गए।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.