Sawan Somwar 2024: सावन में शिव संग गौरी पूजन का क्या है महत्व? सावन सोमवार पूजा की सम्पूर्ण विधि 

0

Sawan Somwar 2024: सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना होता है। इसे श्रावण  भी कहते हैं सावन मास भगवान शिव (Lord Shiv) का प्रिय महीना माना गया है। धार्मिक मान्यता अनुसार सावन के पूरे एक महीने तक भगवान भोलेनाथ धरती पर निवास करते हैं।

इसलिए सावन में शिव जी (Shiv Ji) की पूजा, जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। खासकर सावन के हर सोमवार पर पूजन का विशेष महत्व है। महादेव के भक्तों को हर साल सावन का इंतजार रहता है, आइए जानते हैं इस साल सावन 2024 में कब से शुरू होगा, कितने सावन सोमवार आएंगे।

सावन में शिव संग गौरी पूजन

सावन में 16 सोमवार व्रत शुरू करने का विधान है इसके अलावा इस महीने के हर मंगलवार का भी विशेष महत्व है। सावन के मंगलवार भोलेनाथ की शक्ति मां गौरी को समर्पित है, इन्हें मंगला गौरी व्रत कहा जाता है। इस दिन विवाहिता पति की सलामती और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं।

सावन सोमवार पूजा विधि

शिव पुराण के अनुसार शिव जी की पूजा शाम के समय श्रेष्ठ मानी गई है वैसे तो सावन में शिव पूजा हर दिन करना श्रेष्ठ है लेकिन सोमवार खास है। पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर सफेद वस्त्र धारण कर लें सफेद शिव का प्रिय रंग है।

घर के मंदिर में सफाई कर तांबे के पात्र में शिवलिंग रखें और एक बेलपत्र अर्पित कर तांबे या चांदी के लौटे से जल चढ़ाएं।

पंचामृत से अभिषेक करें अभिषेक के समय निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

शिवलिंग पर अक्षत, फूल, धतूरा,सफेद चंदन, गुलाल, अबीर, इत्र, शमी पत्र चढ़ाएं पार्वती जी की भी पूजा करें।

खीर, हलवे, बेल के फल का भोग लगाएं घी का चौमुखी दीपक लगाकर शिव चालीसा का पाठ करें और फिर शिव जी की आरती करें और अंत में प्रसाद बांट दें।

ये भी पढ़ें- Sawan Puja: सावन में भगवान शिव को इन चीजों का भोग लगाना होता है बेहद शुभ, मिलता है महादेव का आशीर्वाद

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.