Salman khan: बोन मैरो दान करने वाले पहले भारतीय हैं सलमान खान, आखिर क्या होता है Bone Marrow?

0

Salman khan: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। साल 2010 में सलमान खान ने बोन मैरो डोनेट करके एक छोटी बच्ची की जान बचाई थी। उस वक्त उन्होंने मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया (MDRI) में अपना नाम रजिस्टर करवाया था। सलमान ने खुद बताया था कि उन्होंने एक बच्ची के बारे में पढ़ा था, जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी।

बहुत कम लोग करते हैं बोन मैरो डोनेट- सलमान खान 

इसके लिए उन्होंने अपनी पूरी फुटबॉल टीम से बोन मैरो देने के लिए कहा था, लेकिन आखिरी समय में सभी ने मना कर दिया। बस सलमान और उनके भाई अरबाज खान ही बचे, जिन्होंने बोन मैरो डोनेट किया। सलमान ने कहा था कि भारत में बहुत कम लोग बोन मैरो डोनेट करते हैं उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वो बोन मैरो डोनेट करें और किसी की जान बचाएं।

हमारा नजरिया भी एक समस्या है- सलमान खान 

बोन मैरो डोनेशन की समस्याओं के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा था कि अभी हमारे पास सिर्फ 5000 डोनर हैं। ये सिर्फ जागरूकता की कमी नहीं है, बल्कि हमारा नजरिया भी एक समस्या है। इससे मरीजों की जिंदगियों पर असर पड़ता है। बोन मैरो दान करके आप एक जिंदगी बचा सकते हैं। यह ब्लड टेस्ट जैसा ही आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता। मुझे पता है कि कुछ लोग ब्लड टेस्ट से डरते हैं, लेकिन अब थोड़ा सा बहादुर बनने और बड़ा बदलाव लाने का समय आ गया है।

बोन मैरो क्या है?

बोन मैरो या हड्डी का गूदा हड्डियों के अंदर एक मुलायम, स्पंजी जैसा पदार्थ होता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यहीं पर रक्त कोशिकाएं बनती हैं। बोन मैरो शरीर के लिए बहुत जरूरी है अगर बोन मैरो खराब हो जाए तो इंसान जीवित नहीं रह सकता।

ये भी पढ़ें- Monsoon Skin Care Tips: बरसात की चिपचिपी गर्मी में त्वचा को ऐसे बनाए खिलाखिला, शहद-टमाटर का फेस पैक करेगा कमाल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें, आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.