Priyanka Gandhi On KL Sharma: अमेठी और रायबरेली से क्यों नहीं लड़ रहीं प्रियंका गांधी? सामने आई वजह

0

Priyanka Gandhi On KL Sharma: कांग्रेस ने शुक्रवार (3 मई, 2024) को उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए चुना है वहीं, अमेठी से गांधी परिवार के करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवारी दी गई है। इससे पहले, राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी दोनों सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बीच, फुरसतगंज हवाई अड्डे पर प्रियंका गांधी से सवाल किया गया कि वह क्यों चुनाव नहीं लड़ रही हैं, तो उन्होंने कहा कि किसी को पार्टी का संचालन भी करना होगा।

प्रियंका गांधी ने क्या कहां?

प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा को लेकर कहा कि वो अमेठी की गली-गली जानते हैं और ऐसे में वह सही उम्मीदवार है, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि किशोरी लाल शर्मा से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे। उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है। आज खुशी की बात है कि श्री किशोरी लाल को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है किशोरी लाल की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा वहीं केएल शर्मा ने अमेठी से टिकट मिलने पर खुशी जताई।

 

किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस का आभारी हूं जिसने इतने छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी के काबिल समझा मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का तहे दिल से आभारी रहूंगा।

ये भी पढ़ें- JDU Reaction On Rahul Gandhi: रायबरेली सीट से राहुल गांधी का नाम सामने आने पर बोले JDU नेता उमेश कुशवाहा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें. आप हमें FACEBOOK,और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.