दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में युवक ने की महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने किया कई धाराओं में मामला दर्ज

0

Maharashtra News: महाराष्ट्र एयरपोर्ट से शुक्रवार (28 जुलाई) को एक महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है जहां मुंबई जा रही एक फ्लाइट के एक यात्री पर साथी महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, रोहित श्रीवास्तव नाम का आरोपी दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में एक महिला यात्री के बगल में बैठा था जब उसने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की.

फ्लाइट में हुई महिला यात्री से छेड़छाड़

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद महिला यात्री ने एयरलाइन स्टाफ से शिकायत की. वहीं फ्लाइट लैंड होने के बाद उसने स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मुंबई पुलिस का कहना है, “आरोपी ने फ्लाइट में ही महिला को गलत तरीके से छुआ, जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एयरलाइन स्टाफ से की फ्लाइट के मुंबई में उतरने के कुछ देर बाद महिला यात्री ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी.”

ये भी पढ़ें: मशहूर पंजाबी गायक Surinder Shinda का निधन, लुधियाना के DMC अस्पताल में ली आखिरी सांस

इन धाराओं में केस हुआ दर्ज

मुंबई पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 354 (ए) के तहत भी मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद आरोपी के वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की. मुंबई पुलिस ने कहा कि प्रस्ताव पर अदालत ने तुरंत विचार किया और आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Bengal Violence: मणिपुर के बाद बंगाल में भी महिलाओं से अभद्रता, महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Saugandh TV’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, और INSTAGRAM पर भी फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता है
Leave A Reply

Your email address will not be published.